काम की बात: अब होटल पहुंचते ही मिलेगा कमरा! चेक-इन का झंझट खत्म, MakeMyTrip लाया यात्रियों के लिए खास फीचर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

MakeMyTrip ने होटल बुकिंग करने वाले यात्रियों के लिए Guaranteed Early Check-in और Late Check-out फीचर लॉन्च किया है। अब होटल पहुंचने पर कमरे के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जानें कैसे काम करेगा यह नया फीचर

अब होटल पहुंचते ही मिलेगा कमरा! चेक-इन का झंझट खत्म, MakeMyTrip लाया यात्रियों के लिए खास फीचर

यात्रा के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है जब आपकी फ्लाइट या ट्रेन सुबह जल्दी पहुंच जाती है लेकिन होटल का चेक-इन टाइम दोपहर में होता है। ऐसे में यात्रियों को घंटों तक होटल लॉबी में इंतजार करना पड़ता है। वहीं कई बार वापसी की फ्लाइट या ट्रेन देर शाम की होती है, लेकिन होटल का चेक-आउट समय सुबह का होता है। इस वजह से यात्रियों को अपना सामान लेकर इधर-उधर घूमना पड़ता है। अब इसी समस्या का समाधान निकालते हुए MakeMyTrip ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है।

यात्रियों की बड़ी समस्या का समाधान

कंपनी ने Guaranteed Early Check-in और Late Check-out सुविधा शुरू की है। इस फीचर की मदद से यात्रियों को पहले से तय समय से पहले होटल में कमरा मिल सकेगा और जरूरत पड़ने पर वे सामान्य समय के बाद भी होटल में रुक सकेंगे। MakeMyTrip का कहना है कि यह सुविधा उन लोगों के लिए काफी उपयोगी होगी जो बिजनेस ट्रिप, फैमिली वेकेशन या वीकेंड ट्रैवल के दौरान समय की परेशानी का सामना करते हैं।

लोगों को होगा बड़ा फायदा

यह फीचर खास तौर पर बिजनेस ट्रैवलर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अक्सर काम के सिलसिले में यात्रा करने वाले लोगों की फ्लाइट्स सुबह या देर रात की होती हैं। नए फीचर से वे सीधे होटल में जाकर आराम कर सकेंगे या अपने काम की तैयारी कर पाएंगे। सिर्फ बिजनेस ट्रैवलर्स ही नहीं, बल्कि परिवार के साथ घूमने जाने वाले लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा। छोटे बच्चों या बुजुर्गों के साथ यात्रा करने वालों के लिए होटल के बाहर घंटों इंतजार करना मुश्किल हो सकता है। अब वे पहले से इस सुविधा को चुनकर अपनी यात्रा को ज्यादा आरामदायक बना सकते हैं।

ऐसे करेगा काम

MakeMyTrip ऐप या वेबसाइट पर होटल बुकिंग करते समय चुनिंदा होटलों में Early Check-in और Late Check-out का ऑप्शन दिखाई देगा। अगर होटल इस सुविधा को सपोर्ट करता है तो ग्राहक एक्स्ट्रा चार्ज देकर इसे अपनी बुकिंग में जोड़ सकते हैं। इसके बाद तय समय के अनुसार उन्हें यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

सभी होटलों में नहीं मिलेगी सुविधा

फिलहाल यह सुविधा केवल चुनिंदा होटलों में ही उपलब्ध होगी। MakeMyTrip आने वाले समय में इसे और अधिक शहरों और होटलों तक पहुंचाने की योजना बना रही है। इसलिए होटल बुक करते समय ग्राहकों को यह जरूर देखना होगा कि जो प्रॉपर्टी उन्होंने बुक की है वो इस फीचर का सपोर्ट करती है या नहीं।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।