Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़NHAI issue major fraud warning about FASTag annual pass do not click on this links otherwise lost money
FASTag Annual Pass के नाम पर चल रहा बड़ा स्‍कैम! खरीदने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर, NHAI ने दी धोखाधड़ी की चेतावनी

FASTag Annual Pass के नाम पर चल रहा बड़ा स्‍कैम! खरीदने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर, NHAI ने दी धोखाधड़ी की चेतावनी

संक्षेप:

अगर आप FASTag Annual Pass खरीदने की सोच रहे हैं तो सावधान! NHAI ने फर्जी वेबसाइट्स और अनधिकृत लिंक के बारे में चेतावनी जारी की है, जिससे वाहन मालिकों को वित्तीय नुकसान और व्यक्तिगत जानकारी के दुरुपयोग का जोखिम हो सकता है।

Jan 09, 2026 03:25 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अगर आप भी FASTag Annual Pass खरीदने की सोच रहे हैं या पहले से इसे रिन्यू करने का प्लान बना रहे हैं, तो बेहद सतर्क रहिए। NHAI ने हाल ही में एक बड़े धोखाधड़ी (fraud) चेतावनी जारी की है जिसमें फर्जी वेबसाइट्स और अनधिकृत लिंक के जरिए वाहन मालिकों को फंसाया जा रहा है। NHAI के अधिकारियों का कहना है कि कुछ फर्जी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और लिंक “Annual Pass” की बिक्री का दावा करते हैं, लेकिन वास्तव में वे धोखाधड़ी के जाल हैं। इन झूठे ऑफर्स पर भरोसा करने से न सिर्फ आपका पैसा लगभग 3,000 रुपए तक तथा इसे खरीदते समय दर्ज की गई व्यक्तिगत और वाहन संबंधित जानकारी का दुरुपयोग होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

वार्षिक FASTag पास क्या होता है?

FASTag Annual Pass एक वार्षिक सुविधा है जिसे NHAI ने उन निजी वाहनों के लिए पेश किया है जो राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे पर अक्सर यात्रा करते हैं। इसके तहत एक ₹3,000 का एक-बार शुल्क देकर वाहन मालिक एक साल या 200 टोल (जो पहले पूरा हो) तक टोल शुल्क के बिना यात्रा कर सकता है।

ये भी पढ़ें:₹7000 से कम में खरीदें, 50MP AI कैमरा, 12GB रैम, 4 साल नॉन-स्टॉप चलने वाले फोन
ये भी पढ़ें:₹75 में बनवाएं ATM जैसा मजबूत Aadhaar कार्ड, टूटेगा-फटेगा नहीं, ऐसे करें ऑर्डर

यह Annual Pass Rajmargyatra App या आधिकारिक NHAI वेबसाइट के माध्यम से ही हासिल किया जा सकता है। जैसे ही पास सक्रिय होता है, SMS के जरिए इसकी पुष्टि भी मिलती है। इसे टीकरी और निजी एक्सप्रेसवे जैसे कुछ टोलों पर लागू नहीं किया जा सकता इसलिए यात्रा से पहले मार्ग और टोल लिस्ट चेक करना महत्त्वपूर्ण है।

क्या है Scam का तरीका?

NHAI ने पाया है कि कुछ फर्जी वेबसाइट्स, अनधिकृत लिंक्स और अनधिकृत ऐप्स “FASTag Annual Pass” बेचने का दावा करते हैं। ये प्लेटफॉर्म अपने नकली विज्ञापनों और आकर्षक ऑफर्स के साथ लोगों को लुभाते हैं। जैसे ही यूज़र इन फर्जी लिंक्स पर क्लिक करता है और अपनी वाहन और व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करता है, कई बार पैसा पहले ही कट जाता है और पास कभी एक्टिव नहीं होता।

कुछ यूजर्स ने ऑनलाइन पर ऐसे अनुभव भी साझा किए हैं जहां आधिकारिक ऐप पर भुगतान पेज फ्रीज़ हो जाता है या वाहन विवरण VAHAN डेटाबेस में ना होने के कारण पास नहीं बन पाता। ऐसे मामलों में सावधानी बरतना आवश्यक है।

ये भी पढ़ें:₹75 में बनवाएं ATM जैसा मजबूत Aadhaar कार्ड, टूटेगा-फटेगा नहीं, ऐसे करें ऑर्डर
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।