144Hz परफॉर्मेंस और धांसू साउंड के साथ आ गई Toshiba Smart TV सीरीज, इतनी है कीमत

Pranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

Toshiba ने भारत में अपनी Z670SP MiniLED TV सीरीज़ लॉन्च की है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट, REGZA Intelligence और फ्रंट फायरिंग स्पीकर्स जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। आइए आपको इसकी कीमत के बारे में बताते हैं। 

144Hz परफॉर्मेंस और धांसू साउंड के साथ आ गई Toshiba Smart TV सीरीज, इतनी है कीमत

लोकप्रिय टेक कंपनी Toshiba ने भारतीय मार्केट में अपनी नई Z670SP MiniLED टीवी सीरीज लॉन्च कर दी है, जो प्रीमियम होम एंटरटेनमेंट सेगमेंट में कंपनी की बड़ी एंट्री मानी जा रही है। यह पहली बार है जब कंपनी ने MiniLED टेक्नोलॉजी के साथ फ्रंट फायरिंग स्पीकर्स को जोड़ा है, जिससे यूजर्स को ना सिर्फ शानदार विज़ुअल्स बल्कि दमदार साउंड का भी एक्सपीरियंस मिलेगा। आइए आपको इसके फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से बताते हैं।

सम्बंधित सुझाव

नई Z670SP स्मार्ट टीवी सीरीज को खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो सिनेमैटिक एक्सपीरियंस, गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस एंटरटेनमेंट चाहते हैं। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है, जो तेज एक्शन सीन, स्पोर्ट्स और गेमिंग के दौरान बेहद स्मूद विजुअल्स देता है। इसके साथ REGZA Intelligence नाम का AI सिस्टम दिया गया है, जो कंटेंट के हिसाब से अपने आप पिक्चर और साउंड को ऑप्टिमाइज करता रहता है।

मिलेगा सिनेमैटिक ऑडियो एक्सपीरियंस

ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें REGZA Power Audio+ और फ्रंट फायरिंग स्पीकर्स दिए गए हैं, जो आवाज को सीधे व्यूअर्स तक पहुंचाते हैं। इसके अलावा Eilex Prism टेक्नोलॉजी साउंड को बैलेंस करके ज्यादा क्लियर और नैचुरल बनाती है। वहीं, Dolby Vision Atmos सपोर्ट के चलते यूजर्स को थिएटर जैसा इमर्सिव अनुभव मिलता है।

डिस्प्ले की बात करें तो MiniLED टेक्नोलॉजी इस टीवी की सबसे बड़ी ताकत है, जो बेहतर ब्राइटनेस, गहरे ब्लैक और शानदार कॉन्ट्रास्ट देती है। QLED कलर टेक्नोलॉजी के जरिए रंग ज्यादा लाइव और रियलिस्टिक नजर आते हैं। साथ ही REGZA Engine ZRi प्रोसेसर लो-क्वॉलिटी कंटेंट को भी अपस्केल कर बेहतर विजुअल क्वॉलिटी देने में मदद करता है।

गेमिंग लवर्स के लिए इसमें Game Mode Pro दिया गया है, जो लो लेटेंसी और फास्ट रिस्पॉन्स टाइम ऑफर करता है। इससे गेमिंग का एक्सपीरियंस ज्यादा स्मूद और रेस्पॉन्सिव मिलता है।

इतनी रखी गई है नए मॉडल्स की कीमत

कीमत और उपलब्धता की बात करें तो Z670SP MiniLED सीरीज़ 55, 65, 75, 85 और 100 इंच के स्क्रीन साइज में आएगी। इसकी शुरुआती कीमत 64,990 रुपये रखी गई है, जिसमें 10,000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर भी शामिल है। यह टीवी रिलायंस डिजिटल, अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसे प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर्स के साथ जीरो डाउन पेमेंट, खास कैशबैक और 2 साल की वारंटी भी दी जा रही है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।