Twitter की वापसी? मस्क के X से अलग लॉन्च हुआ नया Twitter.now, नाम को लेकर कानूनी लड़ाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Elon Musk के X में बदल चुके पुराने Twitter नाम को लेकर अब एक नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter.now लॉन्च हो गया है। हालांकि इस मामले पर कानूनी लड़ाई अभी जारी है।

New Twitter
X Corp. पुराने Twitter ट्रेडमार्क पर अपना अधिकार होने का दावा कर रही है।

अमेरिकी अरबपति Elon Musk की ओर से Twitter का नाम बदलकर X किए जाने के बाद अब इंटरनेट की दुनिया में एक नया और बेहद दिलचस्प मोड़ सामने आया है। अमेरिकी स्टार्टअप Operation Bluebird ने Twitter.now नाम से एक नया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि X Corp. ने पुराने Twitter ब्रांड और उससे जुड़े कुछ ट्रेडमार्क्स का इस्तेमाल छोड़ दिया, जिसके बाद उन्हें दोबारा इस्तेमाल करने का रास्ता खुल सकता है। हालांकि यह कदम X Corp. के साथ चल रही कानूनी लड़ाई के बीच उठाया गया है, इसलिए असली Twitter नाम का भविष्य अब अदालत और ट्रेडमार्क अधिकारियों के फैसलों पर भी निर्भर करेगा।

Twitter.now को Virginia के स्टार्टअप ऑपरेशन ब्लूबर्ड ने लॉन्च किया है। इस पहल से जुड़े मुख्य लोगों में Stephen Coates शामिल हैं, जो पहले Twitter में ट्रेडमार्क और इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी जैसे मामलों से जुड़े काम कर चुके हैं। ऑपरेशन ब्लूबर्ड का तर्क है कि Musk की ओर से Twitter को X में बदलने के बाद पुराने Twitter नाम, ‘Tweet’ शब्द और बर्ड ब्रैंडिंग का कॉमर्शियल यूज लगभग खत्म कर दिया गया।

यही तर्क इस पूरी लड़ाई का आधार है। अमेरिकी कानून के तहत किसी ट्रेडमार्क के लगातार इस्तेमाल ना होने और उसे छोड़ने की मंशा साबित होने पर उसे 'अबंडन' घोषित करने की कानूनी प्रक्रिया शुरू हो सकती है। ऑपरेशन ब्लूबर्ड का दावा है कि X Corp. ने खुद Twitter ब्रैंड को पीछे छोड़ दिया, जबकि X इस दावे से सहमत नहीं है।

Musk ने Twitter को X क्यों बनाया था?

एलन मस्क ने 2022 में Twitter को खरीदा था और 2023 में इसका नाम बदलकर X कर दिया। इसके बाद कंपनी ने धीरे-धीरे पुराने बर्ड लोगो और Twitter ब्रैंडिंग को हटाया। Musk ने उस समय Twitter ब्रैंड और ‘birds’ को अलविदा कहने की बात भी कही थी। बाद में Twitter.com को X.com की ओर ट्रांजिशन किया गया और प्लेटफॉर्म की पहचान X के रूप में बनाने की कोशिश की गई।

ऑपरेशन ब्लूबर्ड का कहना है कि यही रीब्रैंडिंग अब उसके लिए अवसर बन गई है। कंपनी मानती है कि इतने बड़े स्तर पर पुराने ब्रैंड को हटाने के बाद X शायद Twitter नाम पर ट्रेडमार्क राइट्स बनाए रखने की स्थिति में नहीं है।

अदालत की टिप्पणी से मिली नई उम्मीद

मामले में सबसे महत्वपूर्ण घटनाक्रम अप्रैल 2026 की सुनवाई के दौरान सामने आया। Ars Technica की रिपोर्ट के अनुसार, Delaware के एक जज ने शुरुआती तौर पर संकेत दिया था कि X संभवतः ‘Tweet’ शब्द, Twitter bird logo और शायद ‘Twitter’ नाम से जुड़े कुछ इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स छोड़ चुका हो सकता है। हालांकि मामले पर आखिरी लिखित आदेश या अंतिम फैसला अभी नहीं आया है।

यही वजह है कि Operation Bluebird ने कानूनी विवाद खत्म होने का इंतजार करने के बजाय Twitter.now को लॉन्च करने का फैसला किया। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कंपनी कानूनी लड़ाई जीत चुकी है। X Corp. अभी भी पुराने Twitter ट्रेडमार्क पर अपना अधिकार होने का दावा कर रही है।

नया Twitter.now कैसा है?

Twitter.now को पुराने Twitter की याद दिलाने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के रूप में पेश किया गया है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, इसमें पोस्ट, replies और retweets जैसी सुविधाएं शामिल हैं। प्लेटफॉर्म का इंटरफेस और थॉट्स काफी हद तक उस पुराने पब्लिक कन्वर्सेशन मॉडल के आसपास बनाया गया है, जिसने Twitter को लोकप्रिय बनाया था।

कंपनी इसे X की कॉपी के रूप में नहीं, बल्कि एक नए तरह के ‘online public square’ के रूप में पेश कर रही है। इसका फोकस कम्युनिटी, क्रिएटर्स, रियल-टाइम इन्फॉर्मेशन, यूजर चॉइस और ट्रस्ट पर बताया गया है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Twitter की वापसी? मस्क के X से अलग लॉन्च हुआ नया Twitter.now