बिना इन 3 बातों पर ध्यान दिए मत खरीदना नया फोन, वरना फैसला पड़ सकता है भारी
नया फोन खरीदते समय अगर जरूरत, परफॉर्मेंस-कैमरा-बैटरी और सॉफ्टवेयर सपोर्ट पर ध्यान दिया जाए, तो सही फैसला लिया जा सकता है। हम आपके लिए तीन जरूरी बातों की छोटी सी लिस्ट लेकर आए हैं।

स्मार्टफोन अब केवल एक जरूरत नहीं बल्कि पर्सनालिटी का हिस्सा बन चुके हैं और अपने लिए सही फोन का चुनाव करना आसान फैसला नहीं होता। अपने लिए सही फोन चुनते वक्त और नया फोन खरीदने के लिए आपको कुछ सवाल पहले पूछने चाहिए। हम ऐसी तीन सबसे जरूरी बातों की जानकारी लेकर आए हैं, जिनपर ध्यान दिए बिना आपको अपना अगला फोन नहीं खरीदना चाहिए। सही फोन चुनने के लिए ऑफर्स के लालच और फीचर्स की उलझन में फंसने के बजाय आपको कुछ बेसिक्स पर ध्यान देना चाहिए।
आखिर क्या है आपकी जरूरत?
सबसे पहली और सबसे बड़ी बात है, आपकी जरूरत और फोन का इस्तेमाल। हर यूजर की जरूरत अलग होती है। किसी के लिए फोन सिर्फ कॉलिंग और सोशल मीडिया तक लिमिटेड होता है, वहीं कोई उसी फोन पर गेमिंग, वीडियो एडिटिंग या प्रोफेशनल काम करता है। अगर जरूरत साफ नहीं है, तो या तो आप जरूरत से ज्यादा महंगा फोन ले लेंगे या फिर ऐसा फोन खरीद बैठेंगे जो आपके काम का नहीं होगा, इसलिए फोन चुनने से पहले यह तय करना जरूरी है कि आप उससे किस काम को पूरा करने की उम्मीद रखते हैं।
परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी लाइफ
दूसरी जरूरी बात है फोन की परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी। फोन कितना स्मूद चलता है और एक बार चार्ज करने पर कितनी देर तक साथ देता है और उससे क्लिक की जाने वाली फोटोज कैसी हैं, यही रोजमर्रा का एक्सपीरियंस तय करता है। कमजोर प्रोसेसर, कैमरा या कम बैटरी वाला फोन कुछ ही समय में परेशान करने लगता है। यही वजह है कि ऐसा फोन चुना जाए, जो तेज परफॉर्मेंस और अच्छी फोटोग्राफी के साथ दिनभर की बैटरी बैकअप देने में भी धाकड़ हो।
सॉफ्टवेयर सपोर्ट और ब्रैंड का भरोसा
अक्सर नजरअंदाज की जाने वाली बात है- सॉफ्टवेयर सपोर्ट और ब्रांड की भरोसेमंद सर्विस। फोन कितने समय तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देगा, इसका सीधा असर आपकी प्राइवेसी और फोन की उम्र पर पड़ता है। इसके साथ ही, अगर ब्रैंड की सर्विस सपोर्ट अच्छी नहीं है, तो छोटी-सी दिक्कत भी बड़ी परेशानी बन सकती है। भरोसेमंद ब्रैंड्स का फोन लंबे समय तक बेहतर अनुभव देता है।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




