Realme यूजर्स की बल्ले-बल्ले, मिला फोटो से किसी को भी गायब करने वाला फीचर; इन फोन्स को अपडेट
रियलमी ने घोषणा की है कि इसके दो नए स्मार्टफोन्स Realme 12 Pro और Realme 12 Pro Plus में भी अब AIGC फोटो एडिटिंग फीचर का फायदा मिलेगा। इस फीचर की मदद से फोटो से किसी ऑब्जेक्ट को गायब किया जा सकता है।

चाइनीज टेक कंपनी Realme की ओर से बीते दिनों भारतीय मार्केट और इसकी होम कंट्री में Realme 12 Pro सीरीज लॉन्च की गई है। इस लाइनअप को अब कंपनी की ओर से बेहतरीन फोटो एडिटिंग फीचर का फायदा दिया जा रहा है। 1 अप्रैल को रियलमी ने AIGC Elimination फीचर की घोषणा की है और बताया है कि OTA अपडेट्स के जरिए इसका फायदा लाखों रियलमी यूजर्स को मिलेगा।
नया फीचर इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को इमेज एडिटिंग सेक्शन में जाकर AIGC Elimination विकल्प पर टैप करना होगा। इसके बाद यूजर्स फोटो का जो भी हिस्सा या फोटो से जिसे भी हटाना चाहते हैं, उसके चारों ओर सर्कल बनाना होगा। AI पावर्ड सिस्टम अपने आप ऑब्जेक्ट पहचान लेगा और उसे फोटो से हटा देगा। रियलमी ने बताया है कि यह फीचर अमेरिका और US में पहले ही रोलआउट किया जा रहा है।
बाकी डिवाइसेज में भी आएगा फीचर
रियलमी के नए फीचर AIGC का फुल फॉर्म आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस जेनरेटिव कंटेंट है, यानी कि यह फीचर फोटो का कोई एक हिस्सा हटाते हुए उसे जेनरेटिव AI से फिल कर देता है। इस तरह पता ही नहीं चलता कि फोटो से किसी ऑब्जेक्ट को गायब किया गया है। कंपनी ने बताया है कि इस फीचर का फायदा जल्द ही बाकी डिवाइसेज में भी मिलने लगेगा।
इंटरनेट कनेक्टिविटी होना जरूरी?
नया फीचर इस्तेमाल करने की अनिवार्यता यह हो सकती है कि इसके लिए डिवाइस इंटरनेट से कनेक्ट होना चाहिए। कंपनी ने साफ नहीं किया है कि यह फीचर ऑनलाइन काम करेगा या फिर डिवाइस पर ही प्रोसेसिंग करेगा। डिवाइस पर प्रोसेसिंग की स्थिति में यह ज्यादा स्टोरेज स्पेस और प्रोसेसिंग पावर इस्तेमाल करेगा और चुनिंदा फोन्स में ही इसका फायदा दिया जा सकेगा।
Realme GT5 Pro में पहले ही यह फीचर दिया जा रहा है और अब Realme 12 Pro सीरीज के Realme 12 Pro और Realme 12 Pro Plus में भी OTT अपडेट के जरिए इसका इस्तेमाल करने का विकल्प यूजर्स को दिया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


