मुश्किल काम भी फटाफट करेगा AI, अब ChatGPT में आया नया 'डीप रिसर्च' टूल
दुनिया की सबसे बड़ी AI कंपनियों में से एक OpenAI की ओर से ChatGPT टूल को अपग्रेड मिला है। ChatGPT में अब मुश्किल टास्क आसानी से पूरे करने के लिए नया Deep Research टूल शामिल किया गया है।

चाइनीज AI फर्म Deepseek से मिल रही कड़ी टक्कर और चुनौती के बीच अमेरिकी AI कंपनी OpenAI ने अपने ChatGPT टूल को बड़ा अपग्रेड दिया है। मुश्किल वेब टास्क आसानी से परफॉर्म करने के लिए ChatGPT में नया Deep Research टूल शामिल किया गया है। दावा है कि इसकी मदद से यूजर्स मल्टी-स्टेप टास्क आसानी से चंद मिनटों में कर सकेंगे। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
क्या है डीप रिसर्च टूल?
डीप रिसर्च OpenAI का एक नया AI एजेंट है जो पिछले महीने 'Open AI for Enterprise-Related Tasks' के लॉन्च के बाद मार्केट में आया है। यह OpenAI के लेटेस्ट o3 रीजनिंग मॉडल पर काम करता है। यह वेब ब्राउजिंग और डाटा एनालिसिस के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। OpenAI का दावा है कि नया AI एजेंट एक बड़ी रिपोर्ट बनाने के लिए इंटरनेट पर टेक्स्ट, इमेज और PDF सर्च करता है और उन्हें समझा सकता है।
डीप रिसर्च कैसे काम करता है?
डीप रिसर्च टूल यूजर्स को एक प्रॉम्प्ट देकर काम करता है। यह प्रॉम्प्ट एक क्वेश्चन या रिक्वेस्ट हो सकता है। इसके बाद डीप रिसर्च टूल इंटरनेट पर जानकारी खोजेगा और यूजर्स को एक डीटेल्ड फीडबैक ऑफर करेगा। इस फीडबैक में टेक्स्ट, इमेज और वीडियो सब शामिल हो सकते हैं।
डीप रिसर्च के क्या फायदे हैं?
डीप रिसर्च टूल के कई फायदे हैं। सबसे पहले, यह यूजर्स को ऑनलाइन कॉम्प्लेक्स और मल्टी-स्टेप टास्क को पूरा करने में मदद कर सकता है। दूसरा, यह यूजर्स के लिए ढेर सारी रिसर्च आधारित जानकारी को जल्दी और आसानी से खोजने में मदद कर सकता है। तीसरा, यह जानकारी को समझने और उसका एनालिसिस करने में भी मदद कर सकता है।
बता दें, नए डीप रिसर्च टूल का इस्तेमाल यूजर्स आसानी से कर सकते हैं। यह टूल स्टूडेंट्स, रिसर्चर्स और प्रोफेशनल्स के लिए बहुत काम का साबित हो सकता है। कंपनी का मानना है कि यह टूल यूजर्स के ऑनलाइन इन्फॉर्मेशन के साथ इंटरैक्शन के तरीके में बदलाव ला सकता है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


