Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़New budget phone Poco C85 5G officially teased launch soon in India 50MP AI camera 6000mAh battery Flipkart availability
50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी, Eye-Care डिस्प्ले के साथ आ रहा POCO का नया बजट फोन, सामने आया पोस्टर

50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी, Eye-Care डिस्प्ले के साथ आ रहा POCO का नया बजट फोन, सामने आया पोस्टर

संक्षेप:

POCO जल्द ही भारत में लॉन्च करने वाला है अपना नया बजट POCO C85 5G फोन। यह फोन 50MP AI कैमरा, 6.9″ HD+ 120Hz डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी और Dimensity चिपसेट के साथ आता है। जानिए इस बजट फोन की पूरी डिटेल।

Dec 02, 2025 03:55 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अगर आप बजट स्मार्टफोन की तलाश में हैं, जिसकी जेब पर ज़्यादा भार न पड़े और जो रोजमर्रा की जरूरतों को आराम से पूरा कर सके तो POCO का नया बजट फोन C85 5G आपके लिए एक हो सकता है। अब पोको ने X पर टीज़ कर दिया है कि POCO C85 5G जल्द लॉन्च होने वाला है। कुछ दिनों पहले ही इस फोन की जानकारी Google Play Console और अन्य लिस्टिंग प्लेटफॉर्म पर सामने आई है, जिससे पता चला है कि POCO C85 5G में 50MP AI कैमरा, 6.9-इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले, 6000mAh बैटरी, और Dimensity चिपसेट मिलेगा।

ये भी पढ़ें:₹12499 में 6500mAh बैटरी, 120Hz Ultra-Bright डिस्प्ले के साथ आया Oppo A6x 5G फोन

POCO C85 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

Poco C85 5G फोन में MediaTek Dimensity 6100+ चिपसेट (MT6835) मिल सकता है, जो 2x ARM Cortex A76 + 6x Cortex A55 कोर पर आधारित है। GPU के लिए Mali-G57 दिया गया है। Poco C85 5G में 6.9-इंच की बड़ी HD+ LCD स्क्रीन मिलेगी, जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz AdaptiveSync होगी।

स्क्रीन TÜV Rheinland certified है मतलब आंखों पर हल्का असर और लो-लाइट में सुरक्षित ब्राइटनेस। रीयर कैमरा 50MP AI-assisted बताया गया है, जिसके साथ AI mode, HDR, night mode जैसे फीचर्स की उम्मीद है। POCO C85 5G में फ्रंट कैमरा 8MP है, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ठीक रहेगा। मतलब बजट कैमरा यूजर रोजमर्रा की फोटोज, वीडियो कॉल, सोशल मीडिया फोटो आदि के लिए बढ़िया।

Poco C85 5G में 6000mAh बैटरी होगी। कंपनी दावा करती है कि बैटरी बैकअप अच्छा रहेगा। फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट है इससे बैटरी जल्दी चार्ज होगी। लंबे समय तक नेट ब्राउज़िंग, वीडियो देखने, कॉलिंग या सोशल मीडिया के लिए ये बैटरी काम आ सकती है।

ये भी पढ़ें:SBI ने यूजर्स के लिए जारी की बड़ी चेतावनी, एक गलत क्लिक से खाली होगा बैंक अकाउंट
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।