Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़new apple care plus plans announced offering up to two years theft and Loss Protection for iPhone
ऐपल ने दी बड़ी राहत, दो साल तक iPhone के चोरी होने या खोने की टेंशन हुई दूर

ऐपल ने दी बड़ी राहत, दो साल तक iPhone के चोरी होने या खोने की टेंशन हुई दूर

संक्षेप:

नए प्लान ऐनुअल और मंथली सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। ऐपल केयर+ प्लान के जरिए कंपनी आईफोन्स को साल में दो बार चोरी या खोने की घटनाओं का कवरेज ऑफर कर रही है। यूजर नया आईफोन खरीदते समय यह कवरेज ले सकते हैं।

Nov 19, 2025 10:33 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ऐपल ने भारत में नए AppleCare+ प्लान्स को लॉन्च किया है। नए प्लान ऐनुअल और मंथली सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं, जो यूजर्स को यह भरोसा देते हैं कि उनका ऐपल डिवाइस प्रोटेक्टेड है। कंपनी iPhone को ऐपल केयर+ प्लान के जरिए साल में दो बार चोरी या खोने की घटनाओं का कवरेज ऑफर कर रही है। इसमें यूजर्स को प्रायोरिटी सपोर्ट, बैटरी रिप्लेसमेंट सर्विस और ऐक्सिडेंटल डैमेज के लिए पहले से मिल रहे बेनिफिट्स भी शामिल हैं।

नए iPhone के साथ एक साल की लिमिटेड वारंटी के जरिए एक साल का हार्डवेयर रिपेयर कवरेज और 90 दिनों तक का फ्री टेक्निकल सपोर्ट भी मिलता है। iPhone के लिए AppleCare+ सब्सक्रिप्शन इस कवरेज को प्लान की खरीद की तारीख से दो साल तक बढ़ाता है, साथ ही ऐक्सीडेंटल डैमेज से भी बचाता है।

शुरुआती कीमत बेहद कम

कंपनी के अनुसार स्क्रीन या बैक ग्लास को होने वाले हर डैमेज पर 2,500 रुपये और ऐक्सीडेंटल डैमेज के लिए 8,900 रुपये की सर्विस फी है। अब तक ऐपल भारत में AppleCare+ कवरेज के लिए ऐनुअल प्लान ही ऑफर करता था। हालांकि, अब उसने अपने सब्सक्रिप्शन प्लान्स में बदलाव किया है और यूजर्स को ऐनुअल और मंथली प्लान का फायदा उठा सकते हैं। इन प्लान की शुरुआती कीमत मात्र 799 रुपये प्रति माह है।

आईफोन खरीदते समय ले सकते हैं AppleCare+ कवरेज

यूजर अपना नया आईफोन खरीदते समय AppleCare+ कवरेज ले सकते हैं। इसके अलावा इसे ऐपल डिवाइस खरीदने के 60 दिनों के अंदर भी ऐड किया जा सकता है। वे आईफोन, आईपैड और मैक पर सेटिंग्स ऐप से अपनी सब्सक्रिप्शन प्लान देख सकते हैं और कवरेज खरीद सकते हैं।

ये भी पढ़ें:84 दिन की वैलिडिटी वाला नया प्रीपेड प्लान, डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग भी

ऐपल में वर्ल्डवाइड आईफोन प्रोडक्ट मार्केटिंग के वाइस प्रेसिडेंज कैआन ड्रेंस ने एक बयान में कहा, 'भारत में इस अपडेट के साथ हम विश्वसनीय सुरक्षा पाना आसान और अधिक किफायती बना रहे हैं, जिसमें आईफोन के लिए हमारी सबसे कंप्लीट कवरेज तक का ऐक्सेस शामिल है।'

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।