Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़New Aadhaar App Update Share Your Contact Card name and number saved hassle free Step-by-Step Guide
अब फोन नंबर बताने का झंझट खत्म, नए Aadhaar App से बस QR दिखाओ और नाम-नंबर सेव हो जाएगा

अब फोन नंबर बताने का झंझट खत्म, नए Aadhaar App से बस QR दिखाओ और नाम-नंबर सेव हो जाएगा

संक्षेप:

UIDAI ने नया Aadhaar App लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिये आप आसानी से अपना Contact Card (नाम और मोबाइल नंबर) QR कोड के जरिए शेयर कर सकते हैं। आइये आपको बताते हैं कि यह फीचर कैसे काम करता है।

Jan 30, 2026 10:56 am ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

UIDAI ने नया Aadhaar App (फुल वर्जन) लॉन्च किया है जिसमें कई यूज फुल फीचर्स शामिल हैं। नए Aadhaar ऐप का मकसद लोगों को आधार से जुड़ी सर्विसेज मोबाइल में आसानी से देना है। इस ऐप से आप आधार कार्ड को डाउनलोड, शेयर या अपडेट कर सकते हैं, जैसे मोबाइल नंबर या पता बदलना भी संभव है। सबसे अलग और उपयोगी फीचर है Contact Card शेयर करना। अब आपको अपने नाम और मोबाइल नंबर को अलग-अलग कॉपी या मैसेज में नहीं टाइप करना पड़ेगा। यह नया फीचर आपके नाम और नंबर को QR कोड में बदल देता है, जिसे कोई भी व्यक्ति स्कैन करके आपकी जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकता है।

यह तरीका खासकर उन लोगों के लिए काम आता है जो नए लोगों से अक्सर मिलते हैं या इवेंट, मीटिंग में अपनी जानकारी जल्दी और सुरक्षित रूप से शेयर करना चाहते हैं। QR कोड की मदद से Contact Card शेयर करना तेज, सुरक्षित और आसान बन गया है, और यह फीचर Android और iPhone दोनों में उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें:ATM से कैश नहीं निकला लेकिन अकाउंट हो गया खाली? जानें 7 दिन में रिफंड का तरीका

Contact Card शेयर करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

Step 1: कांटेक्ट कार्ड शेयर करने के लिए सबसे पहले Play Store या App Store से नया Aadhaar App इंस्टॉल करें।

Step 2: अब ऐप में अपने आधार नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और फेस स्कैन से लॉगिन करें।

Step 3: आपसे एक 6-डिजिट का PIN बनाने को कहा जाएगा। PIN बन जाने के बाद होमपेज पर जाएं।

Step 4: नीचे “Services” सेक्शन पर जाएं। स्क्रॉल करके “Other Services” सेक्शन दिखाई देगा।

Step 5: अब यहां आपको “Share Contact” का ऑप्शन मिलेगा। जैसे ही आप टैप करेंगे, आपका QR Code ऑटोमैटिकली बन जाएगा।

Step 6: अब सामने वाला व्यक्ति नए आधार ऐप वाला QR कोड को स्कैन कर सकता है या आप शेयर बटन से इसे किसी मैसेजिंग ऐप से भेज सकते हैं।

ध्यान दें कि यह फीचर सिर्फ उस नाम और मोबाइल नंबर को शेयर करता है जो आपके आधार से लिंक है। इसे आप बदल नहीं सकते।

ये भी पढ़ें:SBI की बड़ी चेतावनी: इस नाम पर आ रहे फर्जी मैसेज से बचें, वरना खाली होगा बैंक
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।