Telegram Ban: NEET पेपर लीक के डर से बैन! आखिर Telegram से ही क्यों है इतना खतरा?
NEET 2026 री-एग्जाम से पहले फर्जी पेपर लीक और ऑनलाइन स्कैम्स को रोकने के लिए भारत सरकार ने Telegram Ban कर दिया है। यह कदम बड़े चैनल्स, बॉट नेटवर्क्स और तेजी से फैलने वाली अफवाहों पर लगाम लगाने की कोशिश माना जा रहा है।

Telegram Ban in India: पेपर लीक के बाद NEET-UG 2026 री-एग्जाम अगले हफ्ते होने वाला है और इससे पहले भारत सरकार की ओर से Telegram पर अस्थाई कार्रवाई की गई है। सरकार ने इसपर टेंपरेरी बैन या फिर अस्थाई रोक लगाई है लेकिन सवाल यह है कि केवल Telegram के साथ ऐसा क्यों किया गया है। पहली नजर में यह प्रतिबंध पेपर लीक और सुरक्षित परीक्षा से जुड़ा लगता है लेकिन इसके कई तकनीकी पहलू भी हैं। आइए आपकी समझने में मदद करते हैं कि सरकार ने Telegram को ही निशाने पर क्यों लिया है और यह कदम कितना प्रभावी हो सकता है।
दरअसल, Telegram पिछले कुछ साल में केवल एक मेसेजिंग ऐप नहीं रहा है और यह बड़े पैमाने पर सूचनाएं शेयर करने का तरीका बन चुका है। Telegram के चैनल और ग्रुप फीचर लाखों लोगों तक एक साथ मेसेज और डॉक्यूमेंट्स पहुंचाने की क्षमता रखते हैं। यही वजह है कि किसी भी तरह की अफवाह, फर्जी डॉक्यूमेंट्स या किसी तरह की असली-नकली लीक कंटेंट कुछ ही मिनटों में लाखों यूजर्स तक पहुंच सकती है। यह ऐस पहले तो बाकी मेसेजिंग प्लेटफॉर्म्स की तरह शुरू हुआ था लेकिन अब इसे ब्रॉडकास्ट मीडियम की तरह यूज किया जा रहा है।
एक बार में लाखों लोगों तक पहुंच
Telegram ऐप की सबसे बड़ी ताकत उसका चैनल इकोसिस्टम है। एक चैनल में लाखों मेंबर्स जुड़े हो सकते हैं और एडमिन एक क्लिक में सभी तक कंटेंट पहुंचा सकता है। अगर कोई एडमिन फर्जी पेपर के साथ पेपर लीक का दावा करता है, तो वह बेहद कम समय में लाखों लोगों तक फैल सकता है। इसकी मदद से पेपर लीक की अफवाहें भी फैलाई जा सकती हैं। यही वजह है कि NEET एग्जाम जैसे संवेदनशील मामलों में Telegram प्रशासन और जांच एजेंसियों की नजर में आ चुका है।
पहचान छुपाकर रखना भी आसान
पूरे मामले का दूसरा महत्वपूर्ण पहलू Telegram में मिलने वाले प्राइवेसी फीचर्स भी हैं। चैनल चलाने वाले एडमिन अक्सर अपनी पहचान छुपा लेते हैं और ऐप में खुद को एनॉनिमस (अनाम) रख सकते हैं। कई बार चैनल्स के पीछे मौजूद रियल यूजर तक पहुंचना आसान नहीं होता। खासकर तब जब फर्जी पेपर बेचने वाले लोग लगातार नए चैनल बनाकर पुराने चैनल्स को रिप्लेस कर देते हैं, जांच एजेंसियों के लिए यह एक चुनौती बन जाता है।
बॉट सिस्टम भी बन गया है परेशानी
Telegram में बॉट सिस्टम मिलता है, जिससे कई बार किसी रियल एडमिन के पीछे होने की जरूरत भी नहीं होती। बॉट्स की मदद से पेमेंट कलेक्शन, ऑटोमैटिक मेसेजिंग, फाइल डिस्ट्रीब्यूशन और यूजर मैनेजमेंट जैसे काम आसानी से किए जा सकते हैं। अगर कोई ऑर्गनाइज्ड ग्रुप किसी तरह का पेपर लीक नेटवर्क चलाना चाहे, तो Telegram का इकोसिस्टम उसके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। यही वजह है कि साइबर जांच एजेंसियां ऐसे मामलों में बॉट नेटवर्क्स पर नजर रखती हैं और अब बड़ा कदम उठाया गया है।
फाइल शेयरिंग की कोई लिमिट नहीं
मेसेजिंग ऐप में बड़े साइज की PDF, इमेज, ZIP फाइल और अन्य डॉक्यूमेंट्स आसानी से शेयर किए जा सकते हैं। पेपर, आंसर की या एग्जाम रिलेटेड कंटेंट इसी की मदद से वायरल होता है। भले ही इनमें से ज्यादातर डॉक्यूमेंट्स फेक हों, लेकिन लाखों स्टूडेंट्स तक पहुंचने के बाद वे परीक्षा व्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं।
मेसेज एडिटिंग पर इसलिए लगाई रोक
WhatsApp और Telegram ऐप्स के Message Editing फीचर पर भी कार्रवाई की गई है और यूजर्स को यह फीचर नहीं मिल रहा। दरअसल, यह फीचर जांच एजेंसियों के लिए कुछ चुनौतियां पैदा कर सकता है। उदाहरण के लिए, कोई एडमिन पहले नॉर्मल मेसेज पोस्ट करे और बाद में उसे बदलकर 'लीक पेपर' से जुड़ा कंटेंट बना दे। या फिर पहले लीक पेपर के नाम से शेयर किए गए मेसेज को बाद में बदल दिया जाए, तो जांच में दिक्कत आएगी क्योंकि ये ऐप्स एडिट हिस्ट्री नहीं दिखाते।
ऐप्स पर ऐसे रोक लगाती है सरकार
सवाल आता है कि सरकार कुछ वक्त के लिए Telegram को कैसे प्रतिबंधित कर सकती है। आमतौर पर इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स (ISPs) को निर्देश जारी किए जाते हैं। इसके तहत DNS Blocking, IP Blocking या URL Filtering जैसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इनका मकसद Telegram के सर्वर्स तक यूजर्स की रीच को सीमित करना होता है।
हालांकि टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐसे प्रतिबंध पूरी तरह कारगर हों ऐसा जरूरी नहीं होता। यह इस बात पर निर्भर करता है कि उन्हें किस स्तर पर लागू किया गया है। देखना होगा कि सरकार की ओर से किए गए बदलाव NEET री-एग्जाम को सफलतापूर्वक आयोजित करने में कितने मददगार साबित होते हैं।
फिलहाल VPN की मदद से चल रहा है टेलीग्राम
लगाए गए प्रतिबंध के बाद यह मेसेजिंग ऐप देश में मौजूदा यूजर्स के लिए सामान्य रूप से काम नहीं कर रहा है, हालांकि VPN (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) की मदद से अब भी इसे यूज किया जा सकता है। सरकार ने गूगल और ऐपल को 22 जून तक अपने-अपने ऐप स्टोर से टेलीग्राम हटाने का निर्देश दिया है। साथ ही, 30 जून तक पहले से भेजे गए मेसेजेस के एडिट करने सुविधा भी बंद करने को कहा गया है जिससे संभावित प्रूफ्स से छेड़छाड़ रोकी जा सके।
इस बीच, टेलीग्राम के CEO पावेल ड्यूरोव ने भी प्रतिबंध की आलोचना करते हुए कहा है कि इससे करोड़ों यूजर्स प्रभावित होंगे, जबकि पेपर लीक करने वाले लोग बाकी चैनल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


