मोटोरोला का अल्ट्रा-थिन फोन, धांसू है लुक, iPhone Air और सैमसंग गैलेक्सी S25 एज से मुकाबला

Oct 04, 2025 01:06 pm IST
Kumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान

मोटोरोला का अल्ट्रा-थिन फोन आने वाला है। फोन का नाम मोटोरोला एज 70 है। यह फोन थिकनेस के मामले में आईफोन एयर और सैमसंग गैलेक्सी S25 एज को कड़ी टक्कर दे सकता है। फोन तीन कलर ऑप्शन में आएगा। आइए जानते हैं डीटेल।

मोटोरोला का अल्ट्रा-थिन फोन, धांसू है लुक, iPhone Air और सैमसंग गैलेक्सी S25 एज से मुकाबला

सम्बंधित सुझाव

और मोबाइल देखें

मोटोरोला (Motorola) मार्केट में अपने अल्ट्रा-थिन स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है। इस फोन का नाम Motorola Edge 70 है। फोन की ऑफिशियल लॉन्च डेट अभी सामने नहीं है। इसी बीच टिपस्टर Evan Blass ने इस फोन का एक वीडियो शेयर करके यूजर्स की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। लीक के अनुसार फोन की सबसे बड़ी खूबी है कि यह 6mm से भी पतला है। इस थिकनेस के साथ यह फोन iPhone Air और Samsung Galaxy S25 Edge को कड़ी टक्कर दे सकता है।

30 सेकेंड की इस क्लिप में फोन के थिन प्रोफाइल को दिखाया गया है। वीडियो के अनुसार फोन तीन कलर ऑप्शन- ब्रॉन्ज ग्रीन, गैजेट ग्रे और लिली पैड में आएगा और तीनों में आपको ग्लॉसी मेटैलिक फिनिश देखने को मिलेगा।

मिल सकता है 50MP का कैमरा

लीक के अनुसार फोटोग्राफी के लिए फोन में कंपनी एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देने वाली है, जो OIS सपोर्ट के साथ आएगा। फ्लैश मॉड्यूल के साथ फोन के कैमरा आइलैंड में तीन कटाउट हैं। फोन में कंपनी टेलिफोटो लेंस देगा या नहीं, इस बारे में पक्के तौर पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।

हो सकता है Moto X70 Air का ग्लोबल वर्जन

मोटोरोला का यह फोन Moto X70 Air का ग्लोबल वर्जन हो सकता है, जो इस महीने चीन में लॉन्च होने वाला है। मोटो के इस अपकमिंग डिवाइस में मिनिमल बेजल्स के साथ फ्लैट डिस्प्ले, एक डेडिकेटेड एआई शॉर्टकट बटन के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन और एक 120 डिग्री वाला अल्ट्रा वाइड ऐंगल लेंस देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:
साल में एक बार कराना होगा मोबाइल रिचार्ज, 912.5GB डेटा, जियो टीवी भी फ्री

जून में लॉन्च हुआ था मोटोरोला एज 60

मोटोरोला एज 60 इसी साल जून में लॉन्च हुआ था। यह फोन 6.67 इंच के 1.5K pOLED डिस्प्ले से लैस है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 60Hz का है। फोन 12जीबी LPDDR4x रैम और 256जीबी के UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में लगी बैटरी 5500mAh की है, जो 68W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन मिलिट्री ग्रेड बिल्ड क्वॉलिटी के साथ आता है। इसमें आपको IP68 + IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग भी मिलेगी।

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख