₹5000 सस्ता हुआ Motorola का तीन 50MP कैमरे वाला सबसे पतला मिलिट्री ग्रेड फोन, न ग‍िरने पर टूटेगा, न पानी में होगा खराब

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मोटोरोल का अल्ट्रा स्लिम मिलिट्री ग्रेड फोन Motorola Edge 70 फ्लिपकार्ट पर चल रही मोटोरोला डेज सेल में बड़ी छूट पर बेचा जा रहा है। इस सेल में आप इस फोन को 5000 रुपए तक की छूट के साथ खरीद सकते हैं।

₹5000 सस्ता हुआ Motorola का तीन 50MP कैमरे वाला सबसे पतला मिलिट्री ग्रेड फोन, न ग‍िरने पर टूटेगा, न पानी में होगा खराब

अगर आप सस्ते में फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर चल रही मोटोरोला डेज सेल में Motorola Edge 70 काफी सस्ते में बेचा जा रहा है। Flipkart पर चल रहे ऑफर्स की वजह से इस फोन की कीमत में सीधा 5,000 रुपए तक की कटौती देखने को मिल रही है। बता दें कि हाल ही में इस फोन की कीमत लॉन्च प्राइस से 3000 रुपए तक बढ़ा दी गई थी। जिसके बाद फोन 32,999 रुपए में सेल किया जा रहा था। जानिए आप सेल में Motorola Edge 70 को आप कितने रुपए में खरीद सकते हैं:

Motorola Edge 70 पर जबरदस्त छूट

अब Edge 70 मोटोरोला डेज सेल में फिर से 29,999 रुपए में फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है। खास बात यह है कि Flipkart पर चल रहे बैंक और कैशबैक ऑफर्स के जरिए इस फोन की इफेक्टिव कीमत करीब 27,999 रुपए तक आ जाती है, जिससे यह डील और भी ज्यादा आकर्षक बन जाती है। Flipkart पर इस स्मार्टफोन के साथ कई तरह के ऑफर्स मिल रहे हैं, जो इसकी कीमत को और कम कर देते हैं। बैंक ऑफर के तहत यूजर्स को करीब 1,500 रुपए तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद इसकी कीमत लगभग 28,499 रुपए रह जाती है।

इसके साथ ही कंपनी 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रही है, जिससे यूजर्स बिना अतिरिक्त ब्याज के फोन खरीद सकते हैं। अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो करीब 15,050 तक की एक्सचेंज छूट भी मिल जाएगी। हालांकि एक्सचेंज बोनस पूरी तरह आपके पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगा। Motorola Edge 70 को Pantone Bronze Green, Pantone Gadget Grey और Pantone Lily Pad कलर में खरीद सकते हैं।

Motorola Edge 70 के दमदार फीचर्स

Motorola Edge 70 फोन में 6.7 इंच की pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K (2712×1220) रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं, फ्रंट पर Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है, जो इसे स्क्रैच और हल्के गिरने से बचाता है। फोन की 5.99mm अल्ट्रा-स्लिम बॉडी और करीब 159 ग्राम वजन इसे हाथ में पकड़ने में काफी हल्का और आरामदायक बनाता है।

ड्यूरेबिलिटी की बात करें तो यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। यानी बारिश हो या धूलभरा माहौल, फोन पर ज्यादा असर नहीं पड़ता। इसके साथ ही इसमें MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिलने की उम्मीद है, जो इसे और ज्यादा मजबूत बनाता है और रोजमर्रा के रफ यूज के लिए तैयार रखता है।

परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर बना है। इसमें 12GB RAM और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है।

कैमरा की बात करें तो Motorola Edge 70 में 50MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस शामिल है। वहीं, फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा मिलता है। खास बात यह है कि इस फोन से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है, जो कंटेंट क्रिएटर्स के लिए फायदेमंद है।

बैटरी के मामले में भी यह फोन मजबूत नजर आता है। इसमें करीब 5000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।