Motorola यूजर्स के लिए बड़ी खबर! भारत में शुरू हुआ Android 17 अपडेट मिलना, इन फोन में आएंगे नए फीचर्स, बदल जाएगा अंदाज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Motorola ने भारत में अपने फोन्स को Android 17 अपडेट देना शुरू कर दिया है। जानें पहले किन फोन में मिलेगा अपडेट और Quick Settings, Notifications, Scam Detection समेत कौन से नए फीचर्स आएंगे।

Motorola
Motorola ने किया बड़ा ऐलान, इन फोन में मिलेगा Android 17

Motorola स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने भारत में Android 17 अपडेट का रोलआउट शुरू करने का ऐलान कर दिया है। शुरुआत में यह अपडेट सभी Motorola फोन के लिए उपलब्ध नहीं होगा। कंपनी पहले चुनिंदा डिवाइस में Android 17 को रोल आउट करेगी और इसके बाद धीरे-धीरे दूसरे मॉडल्स को भी अपडेट दिया जाएगा। Android 17 के साथ Motorola फोन इस्तेमाल करने का अनुभव पहले से ज्यादा आसान और स्मार्ट होने वाला है। Google के नए Android वर्जन में Quick Settings और Settings का नया इंटरफेस, बड़े बटन और बेहतर नेविगेशन दिया गया है। इसके अलावा Home Screen और Personalisation में भी बदलाव देखने को मिलेंगे।

इस अपडेट में सिर्फ लुक बदलने पर फोकस नहीं किया गया है। Notification Summaries, बेहतर Notification Organisation और Messages Scam Detection जैसे फीचर्स भी यूजर्स को मिलेंगे। Motorola ने फिलहाल Signature Series से Android 17 का रोलआउट शुरू करने की जानकारी दी है। यानी इस सीरीज के यूजर्स को सबसे पहले नए Android का अनुभव मिलने वाला है।

Motorola के इन फोन्स को मिलेगा Android 17 अपडेट

Motorola Razr series: Motorola Razr 70 Ultra, Razr 70 Plus, Razr 70, Razr Ultra 2026, Razr+ 2026, Razr 2026, Razr Fold 2026, Razr Fold 2025, Razr 60 Ultra, Razr 60s, Razr 60d, Razr 60, Razr Ultra 2025, Razr+ 2025, Razr 2025, Razr 50 Ultra and Razr+ 2024

Motorola Edge series: Edge 2026, Edge 70 Pro+, Edge 70 Pro, Edge 70 Max, Edge 70 Fusion+, Edge 70 Fusion, Edge 70, Edge 70 Max, Edge 2025, Edge 60 Stylus, Edge 60 Pro, Edge 60 Fusion, Edge 60, Edge 50 Ultra,

Motorola Moto G series: Moto G Stylus 2026, Moto G Power 2026, Moto G Play 2026, Moto G 2026, Moto G 2025, Moto G Power 2025, Moto G Stylus 2025, Moto G Max, Moto G87, Moto G86, Moto G86 Power, Moto G77, Moto G77 Power, Moto G67, Moto G57, Moto G57 Power, Moto G47, Moto G37 and Moto G37 Power

Quick Settings और Settings में बड़ा बदलाव

Android 17 में Motorola यूजर्स को सबसे पहले जो बदलाव नजर आ सकता है, वह Quick Settings और Settings का नया इंटरफेस है। इसमें बड़े बटन दिए गए हैं, जिससे जरूरी Settings तक पहुंचना आसान होगा। इसके साथ Navigation को भी बेहतर किया गया है। यानी Wi-Fi, Bluetooth, Brightness जैसी Settings को इस्तेमाल करते समय इंटरफेस पहले से ज्यादा आसान महसूस हो सकता है। बड़े बटन खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकते हैं जिन्हें छोटे Icons पर Tap करने में परेशानी होती है।

Home Screen भी होगा ज्यादा Personal

Android 17 के साथ Home Screen और Personalisation Experience में भी बदलाव देखने को मिलेंगे। यानी यूजर्स को अपने फोन की स्क्रीन को अपनी पसंद के हिसाब से सेट करने के लिए ज्यादा विकल्प और बेहतर अनुभव मिल सकता है। इसके साथ HDR Brightness Controls को लेकर भी ज्यादा Control दिया गया है। इससे HDR Content देखते समय स्क्रीन की Brightness को बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकेगा।

Vision Settings और Magnification में सुधार

Android 17 अपडेट में Accessibility से जुड़े कुछ फीचर्स पर भी ध्यान दिया गया है। Motorola के अनुसार Vision Settings, Display Size और Magnification में बदलाव किए गए हैं। इन फीचर्स का फायदा उन यूजर्स को मिल सकता है जिन्हें स्क्रीन पर Text या Content को बड़ा करके देखने की जरूरत पड़ती है।

Instant Hotspot से कनेक्ट करना होगा आसान

Android 17 में Connected Devices से जुड़े कुछ नए फीचर्स भी मिलेंगे। इनमें Instant Hotspot और Nearby Audio Streams शामिल हैं। Instant Hotspot का मकसद दूसरे डिवाइस को इंटरनेट से जोड़ने की प्रक्रिया को आसान बनाना है। वहीं Nearby Audio Streams की मदद से आसपास मौजूद Compatible Devices के साथ Audio Experience को बेहतर किया जा सकता है।

फोन की हेल्थ भी कर पाएंगे चेक

Android 17 का एक दिलचस्प फीचर Device Diagnostics है। इसकी मदद से यूजर्स फोन के Components की हेल्थ और Device से जुड़ी Diagnostic Information देख पाएंगे। यह फीचर इसलिए काम का हो सकता है क्योंकि फोन में किसी तरह की समस्या आने पर यूजर को Device के अलग-अलग Components के बारे में ज्यादा जानकारी मिल सकेगी।

Notifications होंगे ज्यादा स्मार्ट

Android 17 में Notifications को भी ज्यादा व्यवस्थित बनाने पर ध्यान दिया गया है। इसमें Notification Summaries और बेहतर Notification Organisation दिया गया है। इसका फायदा उन लोगों को मिलेगा जिनके फोन में दिनभर ढेर सारे Notifications आते रहते हैं। जरूरी जानकारी को समझना और Notifications को मैनेज करना पहले के मुकाबले आसान हो सकता है।

Messages में मिलेगा Scam Detection

मोबाइल Scam तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में Android 17 का Messages Scam Detection फीचर काफी काम का साबित हो सकता है। Google इस फीचर के जरिए संदिग्ध Scam Messages को पहचानने में यूजर्स की मदद करेगा। यानी अगर किसी मैसेज में धोखाधड़ी या Scam से जुड़ी गतिविधि के संकेत मिलते हैं तो यूजर को सावधान किया जा सकता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Motorola यूजर्स के लिए बड़ी खबर! भारत में शुरू हुआ Android 17 अपडेट मिलना