10 हजार रुपये से कम की कीमत वाले Motorola के तीन शानदार फोन, सबसे सस्ता मात्र 6,999 का
यहां हम आपको मोटोरोला के तीन धाकड़ फोन के बारे में बता रहे हैं। इन फोन की कीमत 10 हजार रुपये से कम है। खास बात है कि इनमें सबसे सस्ता फोन 6999 रुपये का है। इन डिवाइसेज में आपको 50 मेगापिक्सल तक का मेन कैमरा मिलेगा।

मोटोरोला के फैन हैं और किफायती दाम में तगड़े फीचर वाला फोन लेना चाहते हैं, तो आपके लिए गुड न्यूज है। यहां हम आपको मोटोरोला के तीन धाकड़ फोन के बारे में बता रहे हैं। इन फोन की कीमत 10 हजार रुपये से कम है। खास बात है कि इनमें सबसे सस्ता फोन 6999 रुपये का है। इन डिवाइसेज में आपको 50 मेगापिक्सल तक का मेन कैमरा मिलेगा। इन फोन में आपको 120Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले भी मिलेगा। आइए डीटेल में जानते हैं इन फोन के बारे में।
1. मोटोरोला G04
4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 6,999 रुपये है। मोटोरोला के इस एंट्री लेवल फोन में आपको 6.6 इंच का डिस्प्ले मिलेगा। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। रैम बूस्ट फीचर की मदद से फोन की टोटल रैम 8जीबी तक की हो जाती है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में Unisoc T606 दे रही है। फोन का मेन कैमरा 16 मेगापिक्सल और फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। दमदार साउंड के लिए फोन में आपको डॉल्बी ऐटमॉस भी मिलेगा। फोन की बैटरी 5000mAh की है। यह बैटरी 20 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
2. मोटोरोला e22s
4जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत फ्लिपकार्ट पर 8,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें, तो फोन में आपको 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। यह IPS LCD पैनल 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। प्रोसेसर के तौर पर कंपनी इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G37 चिपसेट दे रही है। फोन का मेन कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा इसमें 2 मेगापिक्सल का एक सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में आपको 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा।
3. मोटोरोला G45 5G
फ्लिपकार्ट पर यह फोन 9,999 रुपये का मिल रहा है। फोन में कंपनी 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसमें आपको शानदार अल्ट्रा प्रीमियम वीगन लेदर डिजाइन देखने को मिलेगा। फोन स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 पर काम करता है। मोटोरोला के इस फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा। सेल्फी के लिए कंपनी इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। फोन की बैटरी 5000mAh की है। दमदार साउंड के लिए कंपनी इस फोन में स्टीरियो स्पीकर के साथ ड्यूल डॉल्बी ऐटमॉस ऑफर कर रही है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


