गर्मी छूमंतर: 29 हजार से सस्ता AC लाया Motorola; इंस्टॉलेशन, स्टैंड, कॉपर वायर सब FREE

Mar 07, 2026 10:23 am ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

Motorola ने भारतीय बाजार में अपनी Smart ACs की रेंज लॉन्च कर दी है। इसमें 1 टन से लेकर 2 टन तक के एसी शामिल हैं। इनकी शुरुआती कीमत 28,990 रुपये है। कंपनी मुफ्त में 10 हजार से ज्यादा के बेनिफिट्स दे रही है।

गर्मी छूमंतर: 29 हजार से सस्ता AC लाया Motorola; इंस्टॉलेशन, स्टैंड, कॉपर वायर सब FREE

गर्मी ने मार्च में ही अपना रोद्र रूप दिखना शुरू कर दिया है और आने वाले समय में तापमान और बढ़ाने वाला है। अगर आप इस चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए घर या ऑफिस में AC लगवाने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। Motorola ने भारतीय बाजार में अपनी Smart ACs की रेंज लॉन्च कर दी है। इसमें 1 टन से लेकर 2 टन तक के एसी मॉडल शामिल हैं। कंपनी ने इन्हें बेहद अफोर्डेबल प्राइस रेंज के साथ बाजार में उतारा है। इतना ही नहीं, मोटोरोला एसी खरीदने वाले ग्राहकों को फ्री इंस्टॉलेशन, फ्री स्टैंड, फ्री कॉपर वायर समेत 10 हजार रुपये के ज्यादा के बेनिफिट्स भी दे रही है। भारत में इनकी बिक्री शुरू हो चुकी है। चलिए डिटेल में बताते हैं अलग-अलग मॉडल की कीमत और खासियत

कंपनी ने लॉन्च किए चार मॉडल

मोटोरोला ने एक्स पर नए एसी के लॉन्च की जानकारी दी है। कंपनी ने बताया कि यह आज (6 मार्च) से फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। इनकी शुरुआती कीमत 28,990 रुपये है। कंपनी इन पर 10,000 रुपये सें ज्यादा के बेनिफिट्स दे रही है। इन बेनिफिट्स में फ्री इंस्टॉलेशन, फ्री कॉपर वायर, फ्री आउटडोर स्टैंड और 3 साल तक गैस फीलिंग शामिल हैं। ये एसी चार कॉन्फिगरेशन - 1 टन 3 स्टार, 1.5 टन 3 स्टार, 1.5 टन 5 स्टार और 2 टन 3 स्टार में आता है।

otorola smart ac launched in india

फ्लिपकार्ट लिस्टिंग के अनुसार,

1 टन 3 स्टार मॉडल की कीमत 28,990 रुपये है।

1.5 टन 3 स्टार मॉडल की कीमत 31,990 रुपये है।

सम्बंधित सुझाव

1.5 टन 5 स्टार मॉडल की कीमत 36,990 रुपये।

2 टन 3 स्टार मॉडल की कीमत 38,990 रुपये है।

बैंक और एक्सचेंज ऑफर का लाभ लेकर इनकी कीमत को और कम किया जा सकता है। ऑफर्स की डिटेल आप फ्लिपकार्ट वेबसाइट या ऐप पर जाकर चेक कर सकते हैं।

motorola smart ac launched in india

स्मार्ट एसी के खास फीचर्स

ये स्मार्ट एसी वाई-फाई इनेबल हैं और आप इन्हें स्मार्टफोन से भी कंट्रोल कर सकते हैं। सुविधा के लिए यूजर हर घंटे का तापमान शेड्यूल कर सकते हैं। इसमें ड्राई मोड, ईको मोड और स्लीप मोड का सपोर्ट मिल जाता है। टर्बो कूल मोड से यह 20 मिनट में तेजी से कूलिंग कर सकता है। कंपनी कम्प्रेशर पर 10 साल वारंटी और तीन साल की कॉम्प्रिहेंसिव वारंटी दे रही है। कंपनी ने इसमें इन्वर्टर टेक्नोलोजी का सपोर्ट भी जोड़ा है। ड्यूरेबिलिटी के लिए, इसमें 100 फीसदी कॉपर कंडेंसर दिया गया है, जो एंटी करोजन कोटिंग के साथ आता है। एसी में कंपनी ने सेल्फी क्लीनिंग टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी जोड़ा है, जिससे मेंटेनेंस का टेंशन कम हो जाता है।

कंपनी का ट्वीट

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।