Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Motorola Signature may Launch in India on January 23 Price Specifications and Key Features Revealed
फ्लैगशिप फीचर्स देगा Motorola Signature! भारत में लॉन्च डेट और कीमत हुई लीक

फ्लैगशिप फीचर्स देगा Motorola Signature! भारत में लॉन्च डेट और कीमत हुई लीक

संक्षेप:

Motorola Signature भारतीय मार्केट में Samsung और Apple जैसे ब्रैंड्स को सीधी टक्कर देने आ रहा है। इस डिवाइस की संभावित कीमत और लॉन्च डेट लीक हुई है। 

Jan 15, 2026 10:32 am ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्मार्टफोन ब्रैंड Motorola ने बीत दिनों एक नया फ्लैगशिप डिवाइस Motorola Signature नाम से पेश किया है। यह स्मार्टफोन हाई-एंड स्पेसिफिकेशंस, प्रीमियम डिजाइन और पावरफुल बैटरी के साथ आता है। इस मॉडल में कंपनी ने ना तो परफॉर्मेंस से समझौता किया है और ना ही लुक्स के मामले में यह कमजोर है। लेटेस्ट लीक की मानें तो यह डिवाइस बहुत जल्द भारतीय मार्केट में लॉन्च होने वाला है।

आधिकारिक घोषणा से पहले टिप्स्टर संजू चौधरी ने इस अपकमिंग फ्लैगशिप से जुड़ी जानकारी शेयर की है। लीक के मुताबिक, Motorola Signature को भारत में 23 जनवरी, 2026 को लॉन्च किया जा सकता है। कीमत की बात करें तो यह फोन 84,999 रुपये के प्रीमियम प्राइस टैग के साथ आ सकता है। बता दें, Motorola Signature को यूरोप में 999 यूरो की कीमत पर लॉन्च किया गया है।

ये भी पढ़ें:iPhone 15 से iPhone 17 Pro Max तक पर बंपर डिस्काउंट, Republic Day Sale में धूम

यूरोप में यह फोन सिर्फ एक ही वेरिएंट में आया है, जिसमें 16GB रैम के साथ 1TB इंटरनल स्टोरेज मिलता है। फिलहाल इस बात को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है कि कंपनी भारत में कोई सस्ता वेरिएंट पेश करेगी या नहीं, लेकिन ग्लोबल लॉन्च को देखते हुए उम्मीद है कि भारत में भी यही सिंगल टॉप-एंड वेरिएंट पेश किया जाएगा।

डिवाइस के संभावित स्पेसिफिकेशंस

Motorola Signature में एक 6.8-इंच का बड़ा LTPO AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह डिस्प्ले ना सिर्फ स्मूद स्क्रॉलिंग देगा, बल्कि गेमिंग और मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस को भी अगले लेवल पर ले जाएगा। डिजाइन की बात करें तो फोन सिर्फ 6.99mm पतला है और इसका वजन 186 ग्राम बताया जा रहा है, जो इसे एक स्लिम और प्रीमियम फील देता है।

ये भी पढ़ें:क्या आपके पास है Motorola फोन? इन डिवाइसेज को मिलेंगे तीन बड़े अपडेट; लिस्ट

परफॉर्मेंस के मामले में Motorola Signature किसी भी फ्लैगशिप से पीछे नहीं है। इसमें लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, जो हैवी गेमिंग और मल्टीटास्किंग को आसानी से हैंडल कर सकेगा। फोन में 5200mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

फोन के बैक पैनल पर 50MP LYT828 प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 50MP LYT600 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में NFC, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, Bluetooth 6 और USB 3.2 जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलेंगे।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।