बड़ा डिस्काउंट: Motorola का लग्जरी फोन सीधे 10,000 रुपये सस्ता, अब बजट में आई कीमत

Mar 08, 2026 05:12 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

Flipkart Big Saving Days में मोटोरोला का सबसे लग्जरी फोन ऑफर में अपनी सबसे कम कीमत में मिल रहा है। बैंक ऑफर का लाभ लेकर इसे 10 हजार रुपये तक कम में खरीदा जा सकता है। चलिए डिटेल में बताते हैं अब कितनी हो गई है इसकी कीमत और इसमें क्या-क्या खास मिलता है…

बड़ा डिस्काउंट: Motorola का लग्जरी फोन सीधे 10,000 रुपये सस्ता, अब बजट में आई कीमत

Motorola Signature at lowest price: मोटोरोला फैन्स के लिए खुश खबरी है। Flipkart Big Saving Days में मोटोरोला का सबसे लग्जरी फोन ऑफर में अपनी सबसे कम कीमत में मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं Motorola Signature, जिसे जनवरी में भारत में लॉन्च किया गया है। फोन कई फ्लैगशिप फीचर्स के साथ आता है और पावरफुल स्पेसिफिकेशन पैक करता है। ई-कॉमर्स पर अब कितना सस्ता मिल रहा है यह फोन, चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ...

इतनी है Motorola Signature की कीमत

motorola signature at lowest price

भारत में मोटोरोला सिग्नेचर की कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 59,999 रुपये है। इसके 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये और टॉप-ऑफ-द-लाइन 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत 69,999 रुपये है। यह पैनटोन कार्बन और पैनटोन मार्टिनी ऑलिव जैसे कलर्स में खरीदने के लिए उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट सेल में फोन तगड़े बैंक ऑफर के साथ मिल रहा है। ग्राहक ICICI बैंक कार्ड पर 7500 रुपये की छूट और Flipkart Axis पर 10,125 रुपये तक की छूट का लाभ ले सकते हैं। मान लीजिए, अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड पर मिल रहे ऑफर का पूरा लाभ लेने में कामयाब हो जाते हैं, जो फोन की प्रभावी कीमत 49,874 रुपये रह जाएगी। आप ऑफर्स की डिटेल फ्लिपकार्ट ऐप पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Motorola Signature की खासियत

मोटोरोला सिग्नेचर एक डुअल सिम फोन है जो एंड्रॉयड 16 पर चलता है, साथ में मोटोरोला का हैलो यूआई भी है। फोन में 6.8 इंच का सुपर एचडी LTPO एक्सट्रीम एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 165 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट, 6200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, 450 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी, डॉल्बी विजन, HDR10+ कंटेंट सपोर्ट और SGS ब्लू लाइट रिडक्शन और मोशन ब्लर रिडक्शन सर्टिफिकेशन हैं। स्क्रीन में स्मार्ट वॉटर टच भी है, जिससे यूजर गीली या नम उंगलियों से फोन चला सकते हैं।

स्मार्टफोन में क्वालकॉम का ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट है, जो 3nm प्रोसेस पर बना है। मोटोरोला सिग्नेचर में 16GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.1 ऑनबोर्ड स्टोरेज है। कंपनी का दावा है कि फोन डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 + IP69 रेटिंग, MIL-STD 810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 स्क्रीन प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें एल्युमिनियम फ्रेम और कलर ऑप्शन के आधार पर पीछे की तरफ लिनन और ट्विल फिनिश भी है।

कैमरे की बात करें तो, मोटोरोला सिग्नेचर में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सेल (f/1.6) सोनी LYT 828 प्राइमरी कैमरा है। इसमें 50-मेगापिक्सेल (f/2.0) अल्ट्रावाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल जूम, 100x हाइब्रिड जूम और OIS के साथ 50-मेगापिक्सेल सोनी LYT 600 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी है। फ्रंट में, फोन में 50-मेगापिक्सेल (f/2.0) सोनी LYT 500 सेल्फी कैमरा है। मोटोरोला सिग्नेचर 8K/30 fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

मोटोरोला सिग्नेचर में 5200mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें 10W वायरलेस और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी है। कंपनी का दावा है कि फोन 41 घंटे तक की बैटरी लाइफ देगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस, ग्लोनास और गैलीलियो भी हैं। ऑनबोर्ड सेंसर की लिस्ट में एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक एम्बिएंट लाइट सेंसर, एक एक्सेलेरोमीटर, एक जायरोस्कोप और एक ई-कंपास शामिल हैं। 186 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 6.99 एमएम है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।