
मोटोरोला के नए फोन में 50MP के तीन रियर कैमरे, 90W चार्जिंग, मिलेगा अंडरवॉटर प्रोटेक्शन
मोटोरोला सिग्नेचर के फीचर और स्पेसिफिकेशन डीटेल्स को एक टिपस्टर ने शेयर कर दिया है। लीक के अनुसार फोन में 50 मेगापिक्सल के तीन रियर कैमरे मिलेंगे। साथ ही इसमें कंपनी 90 वॉट की फास्ट चार्जिंग भी देने वाली है। आइए जानते हैं डीटेल।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
मोटोरोला का नया फोन लॉन्च होने वाला है। कंपनी के इस अपकमिंग फोन का नाम Motorola Signature है। यह फोन 7 जनवरी को लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले टिपस्टर Evan Blass ने इस फोन के फोटो को पोस्ट करके यूजर्स की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। साथ ही टिपस्टर ने इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन डीटेल्स को भी शेयर किया है। फोन 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, 5200mAh की बैटरी और IP69/IP68 अंडरवॉटर प्रोटेक्शन रेटिंग जैसे धांसू फीचर्स के साथ आएगा। आइए जानते हैं डीटेल।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
इन फीचर्स के साथ आएगा मोटोरोला का नया फोन
टिपस्टर के अनुसार कंपनी इस फोन में 2780 x 1264 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.8 इंच का एक्सट्रीम एमोलेड डिस्प्ले ऑफर करने वाली है। डिस्प्ले 165Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। डिस्प्ले की खास बात होगी कि यह पैंटोन वैलिडेटेड कलर और पैंटोन स्किनटोन वैलिडेटेड होगा। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में कंपनी गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 ऑफर करने वाली है। कंपनी इस फोन को 16जीबी तक की LPDDR5X रैम और 512जीबी तक के UFS 4.1 स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च करने वाली है।
प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको Snapdragon 8 Gen 5 (3nm) देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलिफोटो सेंसर शामिल होगा। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देने वाली है।
बैटरी की बात करें, तो मोटोरोला का यह फोन 5200mAh की सिलिकॉन कार्बन बैटरी से लैस होगा। फोन में ऑफर की जाने वाली बैटरी 90 वॉट की टर्बो पावर वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन में आपको 50 वॉट की वायरलेस चार्जिंग भी देखने को मिलेगी। साथ ही इसमें रिवर्स चार्जिंग का भी फीचर मिलेगा।
ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 16 पर काम करेगा। इसे कंपनी 7 साल तक ओएस अपग्रेड और सिक्योरिटी पैच ऑफर करेगी। फोन IP69/IP68 अंडरवॉटर प्रोटेक्शन और MIL-STD 810H ड्यूरेबिलिटी के साथ आएगा। फोन का फ्रेम एयरक्राफ्ट ग्रेड ऐल्युमिनियम का है। फोन तीन माइक्रोफोन से लैस होगा। साथ ही दमदार साउंड के लिए कंपनी इसमें डॉल्बी ऐटमॉस भी देने वाली है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
(Photo: Evan Blass)

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






8GB RAM







