मौका! ₹20,000 से कम में खरीदें Motorola के 7000mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा वाले ये 2 मिलिट्री ग्रेड फोन; यहां लगी है Sale
मोटोरोला ने moto g37 POWER और moto g37 पर लिमिटेड पीरियड ऑफर का ऐलान किया है। Flipkart Epic Sale अब 7000mAh बैटरी, 50MP AI कैमरा वाला moto g37 POWER सिर्फ 15,999 रुपए की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।

Motorola Smartphones at Big Discount: अगर आप 20,000 रुपये से कम कीमत में एक ऐसा स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं जिसमें बड़ी बैटरी, शानदार कैमरा, दमदार परफॉर्मेंस और मजबूत बिल्ड क्वालिटी मिले, तो Motorola आपके लिए एक शानदार ऑफर लेकर आया है। कंपनी अपने पॉपुलर moto g37 POWER और moto g37 स्मार्टफोन पर लिमिटेड पीरियड ऑफर की घोषणा की है। इस ऑफर के तहत ग्राहक अब moto g37 POWER को पहले से कम कीमत में खरीद सकते हैं।
मोटोरोला का दावा है कि moto g37 POWER अपने सेगमेंट का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन है। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में 50MP AI कैमरा, 120Hz डिस्प्ले और मिलिट्री ग्रेड मजबूती जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत, ऑफर और फीचर्स की पूरी जानकारी।
फ्लिपकार्ट सेल में moto g37 POWER और moto g37 स्मार्टफोन पर ऑफर्स
फ्लिपकार्ट epic सेल में POWER का 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट अब 15,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की प्रभावी कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। इस वेरिएंट की मूल कीमत 21,999 रुपये है, लेकिन बैंक ऑफर के जरिए ग्राहकों को 2,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है।
Motorola ने moto g37 को लिमिटेड पीरियड ऑफर के तहत आकर्षक कीमत पर उपलब्ध कराया है। यह 5G स्मार्टफोन अब सिर्फ 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है, जिससे यह अपने सेगमेंट के सबसे वैल्यू-फॉर-मनी स्मार्टफोन्स में शामिल हो जाता है। फोन की खरीदारी पर ग्राहकों को चुनिंदा बैंक ऑफर्स और अन्य प्रमोशनल बेनिफिट्स का फायदा भी मिल सकता है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत और कम हो सकती है।
moto g37 POWER के खास फीचर्स
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh बैटरी है। इसके साथ 33W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। फोन में MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB तक फिजिकल RAM दी गई है। इसके अलावा RAM Boost फीचर की मदद से RAM को 24GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए moto g37 POWER में 50MP Quad Pixel AI कैमरा दिया गया है। फोन में 6.7 इंच का बड़ा 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। इसमें Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है।
moto g37 में मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स
moto g37 में रोजमर्रा के इस्तेमाल को बेहतर बनाने के लिए कई उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं। फोन में 6.7 इंच का बड़ा 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलता है, जो स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव स्मूथ बनाता है। बेहतर ऑडियो के लिए इसमें Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP AI कैमरा मिलता है, जो Google AI एडिटिंग टूल्स के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6400 5G प्रोसेसर दिया गया है। फोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है और इसमें Google Gemini तथा Circle to Search जैसे AI फीचर्स भी मिलते हैं। मजबूती के लिए डिवाइस में Corning Gorilla Glass 7i, MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन और IP64 वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग दी गई है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


