तीन 50MP कैमरा, 16GB RAM, 6.9 इंच की स्क्रीन के साथ एंट्री मरेगा Motorola Razr 70 Ultra, बनेगा फोल्डेबल फोन का नया किंग!

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

Motorola के नए फोल्ड फोन Razr 70 Ultra के फीचर्स TENAA लिस्टिंग में सामने आए हैं। यह फोन तीन 50MP कैमरा, 16GB रैम और दमदार प्रोसेसर के साथ दस्तक देने वाला है। जानिए किन यूजर्स के लिए यह फोन रहेगा बेस्ट:

तीन 50MP कैमरा, 16GB RAM, 6.9 इंच की स्क्रीन के साथ एंट्री मरेगा Motorola Razr 70 Ultra, बनेगा फोल्डेबल फोन का नया किंग!

Motorola जल्द अपने नए फोल्डेबल फोन Razr 70 Ultra को पेश करने वाला है। हाल ही में यह फोन TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ है, जहां से इसके डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और प्रोसेसर से जुड़ी कई डिटेल्स सामने आई हैं। यानी की अगर आप एक नया फोल्ड फोन लेने का प्लान कर रहे हैं तो लॉन्च से पहले ही जान लें इस फोन की कई अहम जानकारी। नया फोन पिछले मॉडल के मुकाबले काफी सारे सुधारों के साथ आएगा, हालांकि डिजाइन और कई फीचर्स काफी हद तक पुराने जैसे ही हो सकते हैं।

इस फोन में बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले, पावरफुल Snapdragon प्रोसेसर और हाई-एंड कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। ऐसे में यह Samsung के Flip फोन को सीधी टक्कर दे सकता है।

Motorola Razr 70 Ultra के फीचर्स और स्पेक्स (लीक)

Motorola Razr 70 Ultra में बड़ा 6.9 इंच का फोल्डेबल OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देगा। इसके अलावा फोन के बाहर 4 इंच का कवर डिस्प्ले भी दिया जा सकता है, जिससे आप बिना फोन खोले ही नोटिफिकेशन, कॉल और ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह फीचर फोल्डेबल फोन को और ज्यादा यूजर फ्रेंडली बनाता है।

लीक के अनुसार, इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस देगा। यह प्रोसेसर गेमिंग, मल्टीटास्किंग और हैवी ऐप्स को आसानी से हैंडल कर सकता है। Motorola Razr 70 Ultra कई RAM और स्टोरेज वेरिएंट में आ सकता है। इसमें 8GB, 10GB, 12GB और 16GB RAM के ऑप्शन मिल सकते हैं, जबकि स्टोरेज के लिए 128GB से लेकर 1TB तक के ऑप्शन दिए जा सकते हैं।

कैमरा की बात करें तो इसमें 50MP + 50MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा भी दिया जा सकता है। हालांकि कुछ लीक में अलग कैमरा सेटअप की भी बात कही गई है, लेकिन TENAA लिस्टिंग के अनुसार ड्यूल कैमरा होगा। फोन में करीब 4,700mAh के आसपास की बैटरी दी जा सकती है, जो पिछले मॉडल के बराबर है। इसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाएगा।

किसके लिए यह फोन खरीदने लायक होगा?

Motorola Razr 70 Ultra उन यूजर्स के लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है जो प्रीमियम और अलग डिजाइन वाला स्मार्टफोन चाहते हैं। इसमें बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले और कवर स्क्रीन मिलती है, जिससे आप बिना फोन खोले भी कई काम कर सकते हैं, जो डेली यूज को आसान बनाता है। हालांकि, Motorola ने इस बार बड़े बदलाव के बजाय छोटे-छोटे सुधार कर सकता है। यानी डिजाइन और कई फीचर्स Razr 60 Ultra जैसे ही रह सकते हैं, लेकिन परफॉर्मेंस और ऑप्टिमाइजेशन में सुधार देखने को मिलेगा।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।