Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Motorola Razr 60 Ultra Gets Massive Price Cut on Amazon Now Available Under 70000 rupees with Bank Offers
मुड़ने वाले Motorola फोन पर ₹30 हजार की बंपर छूट, फिर नहीं मिलेगा ऐसा मौका

मुड़ने वाले Motorola फोन पर ₹30 हजार की बंपर छूट, फिर नहीं मिलेगा ऐसा मौका

संक्षेप:

मोटोरोला के फ्लिप स्टाइल में मुड़ने वाले फोन Motorola Razr 60 Ultra पर 30 हजार रुपये से ज्यादा की छूट मिल रही है। ग्राहक यह फोन Amazon से ऑर्डर कर सकते हैं। 

Jan 06, 2026 03:03 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फोल्डेबल स्मार्टफोन्स नया ट्रेंड बन चुके हैं और यूजर्स इन्हें खूब पसंद कर रहे हैं लेकिन महंगी कीमत के चलते आप में से कई फोल्डेबल फोन नहीं खरीद पा रहे। अच्छी खबर यह है कि Motorola का क्लैमशेल स्टाइल में फोल्ड होने वाला स्मार्टफोन Motorola Razr 60 Ultra 5G अब लॉन्च प्राइस के मुकाबले 30 हजार रुपये से भी ज्यादा की छूट पर Amazon से ऑर्डर किया जा सकता है। आइए इसपर मिल रही डील के बारे में आपको बताते हैं।

Motorola Razr 60 Ultra 5G को भारतीय मार्केट में 99,999 रुपये कीमत पर लॉन्च किया गया था लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर सीधे 20 हजार रुपये के प्राइस-कट के बाद यह 79,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा अगर ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड्स से भुगतान करें तो इसकी कीमत और भी कम हो जाती है। यह डिवाइस फ्लिप डिजाइन वाला प्रीमियम हार्डवेयर एक्सपीरियंस ऑफर करता है।

ये भी पढ़ें:साल 2026 में खरीदना है नया फोन? ₹10 हजार से कम में ये रहीं बेस्ट स्मार्टफोन डील

इन ऑफर्स के साथ खरीदें फोल्डेबल फोन

छूट के बाद 79,999 रुपये कीमत पर लिस्टेड फोन खरीदते वक्त अगर आप IDFC First Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करें तो 10,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर सीधे 10,000 रुपये की छूट मिल रही है। ऑफर्स के चलते फोन का इफेक्टिव प्राइस घटकर 69,499 रुपये तक पहुंच सकता है।

ग्राहकों को पुराना फोन एक्सचेंज करने की स्थिति में Motorola Razr 60 Ultra 5G पर 44,450 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। हालांकि, इसकी वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है।

ये भी पढ़ें:डील! Lenovo का लैपटॉप 15 हजार रुपये से कम में, AI फीचर्स और ढेरों ऐप्स का सपोर्ट

ऐसे हैं Razr 60 Ultra 5G के स्पेसिफिकेशंस

मोटोरोला फोन में 6.96-इंच का बड़ा LTPO pOLED फोल्डेबल डिस्प्ले दिया गया है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट करता है। 4500nits तक की पीक ब्राइटनेस और Gorilla Glass Ceramic प्रोटेक्शन इसे प्रीमियम फील देता है। बाहर की तरफ 4-इंच का LTPO AMOLED कवर डिस्प्ले मिलता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट और 3000nits ब्राइटनेस के साथ आता है।

फोल्डेबल फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज मिल रहा है। कैमरा सेटअप में पीछे की तरफ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा इसका हिस्सा है। इसकी 4700mAh बैटरी को 68W फास्ट वायर्ड चार्जिंग, 30W वायरलेस और 5W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।