
लॉन्च प्राइस से 10 हजार रुपये सस्ता हुआ मोटोरोला का फोन, खुश कर देगी कीमत, तगड़ा कैशबैक भी
संक्षेप: मोटोरोला रेजर 60 लॉन्च प्राइस से 10 हजार रुपये सस्ता हो गया है। फोन पर तगड़ा कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है। मोटोरोला के इस फोन में आपको 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन का डिस्प्ले 6.96 इंच का है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
मोटोरोला का स्टाइलिश और यूनीक फोन लेना चाह रहे हैं, तो Motorola Razr 60 आपके लिए एक जबर्दस्त ऑप्शन है। यह फोन अपने ओरिजिनल लॉन्च प्राइस से 10 हजार रुपये सस्ता हो गया है। 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत लॉन्च से समय 49,999 रुपये थी। अब यह फोन फ्लिपकार्ट पर 39,999 रुपये का मिल रहा है। फोन पर 5 पर्सेंट का कैशबैक दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन 30,550 रुपये तक सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
फोन में कंपनी 6.96 इंच का FlexView FHD+ pOLED LTPO डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 3000 निट्स का है। फोन का आउटर डिस्प्ले 3.63 इंच का है। यह QuickView pOLED डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में आपको गोरिल्ला ग्लास विक्टस भी मिलेगा। फोन 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है।
फोटोग्राफी के लिए कंपनी इस फोन में 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस दे रही है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4500mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
इसमें आपको 15 वॉट की वायरलेस चार्जिंग भी मिलेगी। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में कंपनी साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर ऑफर कर रही है। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर काम करता है। फोन में आपको दमदार डॉल्बी ऑडियो भी मिलेगा। मोटोरोला का यह फोन IP48 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







8 GB RAM








