
36499 रुपये सस्ता हुआ Motorola का यह स्टाइलिश फोन, चौंका देगी कीमत, शानदार इयरबड्स भी फ्री
Motorola Razr 50 Ultra अपने लॉन्च प्राइस से 36499 रुपये सस्ता हो गया है। आप इस फोन को 1500 रुपये तक के बैंक डिस्काउंट के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन पर कंपनी 3175 रुपये तक का कैशबैक भी ऑफर कर रही है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
मोटोरोला का स्टाइलिश फोन- Motorola Razr 50 Ultra अपने लॉन्च प्राइस से 36499 रुपये सस्ता हो गया है। लॉन्च के समय फोन की कीमत 99999 रुपये थी। अब यह फोन अमेजन इंडिया पर 63500 रुपये का मिल रहा है। आप इस फोन को 1500 रुपये तक के बैंक डिस्काउंट के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन पर कंपनी 3175 रुपये तक का कैशबैक भी ऑफर कर रही है। फोन के साथ आपको फ्री में Moto Buds+ भी मिलेंगे। आप मोटोरोला के इस फोन को 47650 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा के फीचर और स्पेसिफिकेशन
मोटोरोला के इस फोन में 6.9 इंच का FlexView FHD+ pOLED LTPO इंटरनल डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 165Hz तक और पीक ब्राइटनेस लेवल 3000 निट्स तक का है। फोन में ऑफर किया जा रहा एक्सटर्नल डिस्प्ले 4 इंच का है। यह QuickView pOLED LTPO डिस्प्ले भी 165Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसमें कंपनी गोरिल्ला ग्लास विक्टस भी दे रही है।
फोन 12जीबी LPDDR5X रैम और 512जीबी के UFS 4.0 स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 देखने को मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 50 मेगापिक्सल का टेलिफोटो लेंस दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए आपको इस डिवाइस में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन की बैटरी 4000mAh की है। यह बैटरी 44 वॉट की टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
फोन में 15 वॉट की वायरलेस चार्जिंग भी दी गई है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए आपको इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। यह फोन IPX8 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग से लैस है। दमदार साउंड के लिए फोन में आपको डॉल्बी ऐटमॉस भी मिलेगा। ओएस की जहां तक बात है, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 14 पर काम करता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






12 GB RAM









