Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़motorola razr 50 Series global launch date confirmed by company
Motorola ने दी बड़ी खुशखबरी, अगले हफ्ते आ रहे ये नए स्मार्टफोन, मिलेगा 32MP का सेल्फी कैमरा

Motorola ने दी बड़ी खुशखबरी, अगले हफ्ते आ रहे ये नए स्मार्टफोन, मिलेगा 32MP का सेल्फी कैमरा

संक्षेप:

मोटोरोला रेजर 50 सीरीज की ग्लोबल लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है। कंपनी इस सीरीज के फ्लिप फोन्स को 25 जून को चीन के साथ ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने वाली है। मोटोरोला के इन फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का रियर और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।

Jun 18, 2024 10:13 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Motorola Razr 50 सीरीज के फोन 25 जून को लॉन्च होने वाले हैं। कंपनी इस सीरीज को अभी केवल चीन में लॉन्च करने वाली थी, लेकिन इसका इंतजार कर रहे ग्लोबल यूजर्स के लिए अब एक बड़ी खुशखबरी आई है। मोटोरोला ने कन्फर्म कर दिया है कि मोटोरोला रेजर 50 सीरीज के फोन 25 जून को चीन के साथ ही ग्लोबल मार्केट में भी एंट्री करेंगे। इस सीरीज में कंपनी दो नए फोन- Motorola Razr 50 और Razr 50 Ultra ऑफर करने वाली है। इन फोन में आपको 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा के साथ तगड़ा डिस्प्ले और प्रोसेसर मिलेगा। आइए जानते हैं डीटेल।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मोटोरोला रेजर 50 सीरीज के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस सीरीज के अल्ट्रा वेरिएंट में 4 इंच का कवर और 6.9 इंच का इनर OLED डिस्प्ले देने वाली है। फोन में दिए जाने वाले मेन डिस्प्ले का रेजॉलूशन 1272x1080 वाला होगा। कंपनी इस फोन को 8जीबी से 18जीबी तक की रैम के साथ लॉन्च करने वाली है। इसमें आपको 1टीबी तक का इंटरनल स्टोरेज भी मिलेगा। फोन में आपको 3800mAh की बैटरी मिलेगी।

कैमरा की बात करें, तो इस सीरीज के अल्ट्रा वेरिएंट में आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। वहीं, इसके रियर में कंपनी 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देने वाली है।मोटोरोला रेजर 50 की जहां तक बाक है, तो इस फोन में कंपनी 6.9 इंच के कवर OLED डिस्प्ले के साथ 3.6 इंच का आउटर डिस्प्ले देने वाली है। प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में आपको मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300X चिपसेट देने वाली है।

ये भी पढ़ें:पावरफुल प्रोसेसर के साथ आ रहा यह जबरदस्त फोन, मिलेगी 16GB रैम, 80W चार्जिंग भी

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 13 मेगापिक्सल का सेकंडरी कैमरा देखने को मिलेगा। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इसमें भी आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। सीरीज का यह वनीला वेरिएंट 4200mAh की बैटरी के साथ आएगा, जो 33 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।