आज से ₹24,999 में खरीदें Motorola का 52 घंटे की बैटरी लाइफ, 50MP कैमरा AI फोन; न पानी का डर, न टूटने की टेंशन

Mar 12, 2026 09:01 am ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

Motorola Edge 70 Fusion की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से Flipkart पर शुरू होगी। इस सेल में मिलिट्री ग्रेड बॉडी, दमदार कैमरा वाले फोन को 24,999 रुपए में खरीद सकते हैं। जानिए ऑफर और सेल की डिटेल।

आज से ₹24,999 में खरीदें Motorola का 52 घंटे की बैटरी लाइफ, 50MP कैमरा AI फोन; न पानी का डर, न टूटने की टेंशन

Motorola Edge 70 Fusion First Sale: स्मार्टफोन ब्रांड Motorola ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion लॉन्च किया है। मोटोरोला का नया मिलिट्री ग्रेड आज पहली सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है। अगर आप नया मिड-रेंज स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। Motorola Edge 70 Fusion फोन की पहली सेल आज दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर शुरू होगी। आइये आपको डिटेल में बताते हैं इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स और फीचर्स के बारे में:

Motorola Edge 70 Fusion की कीमत और फर्स्ट सेल ऑफर्स

Motorola Edge 70 Fusion तीन स्टोरेज वेरिएंट में आता है। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की शुरुआती कीमत 26,999 रुपए रखी गई है। वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपए है। इसके अलावा फोन का 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट भी उपलब्ध है, जिसकी कीमत 32,999 रुपए तय की गई है।

लेकिन सेल के दौरान ग्राहक बैंक ऑफर्स का फायदा उठाकर इसे और सस्ते में खरीद सकते हैं। खास बात यह है कि Axis Bank और HDFC Bank के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा 2,000 रुपए की एक्सचेंज छूट का फायदा भी मिल रहा है जिससे फोन की कीमत और कम हो जाएगी बेस मॉडल 24,999 रुपए में ख़रीदा जा सकेगा।

Motorola Edge 70 Fusion की बड़ी खासियतें

Motorola Edge 70 Fusion में 6.78-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ आती है। इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के काम, गेमिंग और मल्टीटास्किंग को तेज और स्मूथ बनाता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का Sony LYTIA 710 मेन कैमरा OIS के साथ मिलता है, जिसके साथ 13MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

पावर के लिए फोन में बड़ी 7000mAh बैटरी दी गई है, जो 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, Dolby Atmos सपोर्ट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G कनेक्टिविटी और Android 16 आधारित Hello UI दिया गया है। मजबूती के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग के साथ MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन भी मिलता है, जिससे यह पानी, धूल और झटकों से काफी हद तक सुरक्षित रहता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।