
Motorola का सबसे पावरफुल फोन लॉन्च, गेमिंग हो या कैमरा, सब में बाप; चार 50MP कैमरा, मिलिट्री ग्रेड बिल्ट
Motorola ने नया Moto X70 Air Pro स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसमें Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 6.8″ 165Hz AMOLED डिस्प्ले, 50MP ट्रिपल कैमरा और 90W फास्ट चार्जिंग फीचर्स हैं। यह फोन India में Motorola Signature के नाम से 23 जनवरी को लॉन्च होगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Motorola ने Moto X70 Air Pro स्मार्टफोन को आधिकारिक रूप से चीन में लॉन्च कर दिया है, और इसे भारत में “Motorola Signature” के नाम से 23 जनवरी 2026 को पेश करने की पुष्टि भी की जा चुकी है। यह फोन Motorola की ओर से प्रीमियम सिग्नेचर सीरीज में होने वाला पहला मॉडल है, जिसका उद्देश्य 2026 में फ्लैगशिप-ग्रेड परफॉर्मेंस और हाई-एंड कैमरा अनुभव देना है। Moto X70 Air Pro को Snapdragon 8 Gen 5 जैसे शक्तिशाली प्रोसेसर से लैस किया गया है, जो आज के हाई-एंड स्मार्टफोन चिप्स में से एक है और मल्टी-टास्किंग, गेमिंग और AI-इनेबल फीचर्स को स्मूदली संभालने में सक्षम है। यह फोन Android 16-बेस्ड Motorola Hello UX के साथ आएगा और 7 वर्षों तक OS और सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा, जो इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने के लिए तैयार बनाता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Moto X70 Air Pro की कीमत
चीन में Moto X70 Air Pro की कीमत 12GB/256GB बेस मॉडल के लिए CNY 4,499 (लगभग 58,900 रुपये) से शुरू होती है। इसके अलावा, X70 Air Pro दो अन्य कॉन्फ़िगरेशन में भी उपलब्ध है: 12GB/512GB और 16GB/1TB, जिनकी कीमत क्रमशः CNY 4,999 (लगभग 65,400 रुपये) और CNY 5,499 (लगभग 71,950 रुपये) है।
भारत में संभावित कीमत और लॉन्च प्लान
Moto X70 Air Pro को भारत में Motorola Signature के नाम से लॉन्च किया जाएगा। बेस मॉडल की कीमत लगभग 59,999 रुपए से शुरू होने की संभावना है, वहीं बड़े स्टोरेज विकल्प की कीमत 64,999 रुपए से 69,999 रुपए तक जा सकती है। इसके साथ बैंक इंस्टैंट डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस जैसे ऑफर्स भी मिल सकते हैं, जो डील को और आकर्षक बनाते हैं।
Moto X70 Air Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Moto X70 Air Pro में 6.8-इंच AMOLED डिस्प्ले है, जो 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट है। डिज़ाइन की बात करें तो फोन स्लिम प्रोफाइल में है, जिसमें पतले बेजल्स और Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स शामिल हैं। फोन का बॉडी एल्यूमिनियम फ्रेम और प्रीमियम फिनिश के साथ आता है, जिससे पकड़ भी आरामदायक रहती है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Moto X70 Air Pro को Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट से लैस किया गया है। Moto X70 Air Pro का कैमरा सेक्शन भी बेहद दमदार है। पीछे की तरफ 50MP Sony LYT-828 प्राइमरी लेंस मिलता है, जिसमें OIS (Optical Image Stabilisation) भी है, जिससे इमेज और वीडियो दोनों में शार्पनेस बनी रहती है। साथ ही 50MP अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी है, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ सटीक डिटेल capture करता है। फ्रंट में 50MP Sony LYT-500 कैमरा मिलता है, जो सेल्फी और वीडियो कॉलिंग को बेहद साफ और शानदार बनाता है।
Moto X70 Air Pro में 5200mAh बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन के उपयोग को आसानी से संभाल सकती है। यह बैटरी 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग दोनों को सपोर्ट करती है। फोन में IP68/IP69 रेटिंग है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। इसके अलावा इसे MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ मजबूत बनाया गया है।

लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Cattleya Orchid






