बड़ा झटका: Motorola ने चुपके से महंगे किए ये 3 बेस्ट-सेलिंग फोन, ₹2000 तक बढ़ी कीमत; जानें नया प्राइस

Apr 08, 2026 03:36 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

Motorola लवर्स के लिए बुरी खबर है क्योंकि कंपनी ने भारत में Moto G35, Moto G57 Power और Edge 60 Fusion की कीमतें बढ़ा दी हैं। मोटोरोला ने अपने फोन्स को 2000 रुपए तक महंगा कर दिया है। जानें किस फोन की कितनी बढ़ी है कीमत:

बड़ा झटका: Motorola ने चुपके से महंगे किए ये 3 बेस्ट-सेलिंग फोन, ₹2000 तक बढ़ी कीमत; जानें नया प्राइस

Motorola Smartphones Get Costlier: अगर आप Motorola का नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको बड़ा झटका लगने वाला है। क्योंकि कंपनी ने भारत में अपने कुछ पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। इस लिस्ट में Moto G35, Moto G57 Power और Edge 60 Fusion जैसे मॉडल शामिल हैं, जो बजट से लेकर मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद किए जाते हैं। नई कीमतें अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर लागू हो चुकी हैं, जिससे अब इन फोन्स को खरीदने के लिए यूजर्स को पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। मोटोरोला के फोन्स की कीमत में 2000 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। अगर आप इन फोन्स को खरीदने का सोच रहे थे, तो अब आपको नई कीमत में फोन को खरीदना होगा। जानें इन फोन्स की नई कीमतें:

Moto G35 की नई कीमत

Moto G35 कंपनी का एक बजट स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत में 1000 रुपए तक की बढ़ोतरी हो गई है। इसका 4GB + 128GB वेरिएंट पहले 11,999 रुपए में मिलता था, जो अब बढ़कर 12,499 रुपए हो गया है। वहीं 8GB वेरिएंट की कीमत 12,999 रुपए से बढ़कर 13,999 रुपए हो गई है।

Moto G57 Power भी हुआ महंगा

Moto G57 Power को इसकी बड़ी बैटरी के लिए जाना जाता है। इसका 8GB + 128GB वेरिएंट पहले 14,999 रुपए में उपलब्ध था, जो अब 15,999 रुपए हो गया है। यानी इस फोन की कीमत में 1,000 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।

Model nameVariantOld priceNew price
Moto G354GB + 128GBRs 11,999Rs 12,499
8GB + 128GBRs 12,999Rs 13,999
Moto G57 Power8GB + 128GBRs 14,999Rs 15,999
Motorola Edge 60 Fusion8GB + 128GBRs 20,999Rs 22,999
8GB + 256GBRs 22,999Rs 24,999
12GB + 256GBRs 24,999Rs 26,999

Motorola Edge 60 Fusion की इतने रुपए बढ़ी कीमत

Edge 60 Fusion इस लिस्ट का सबसे प्रीमियम फोन है और इसकी कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। इसका 8GB + 128GB वेरिएंट 20,999 रुपए से बढ़कर 22,999 रुपए का हो गया है। वहीं 8GB + 256GB वेरिएंट 24,999 रुपए और 12GB + 256GB वेरिएंट 26,999 रुपए में मिल रहा है। इस फोन पर सीधे 2,000 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई है।

कीमत बढ़ने की वजह

Motorola ने आधिकारिक तौर पर कीमत बढ़ाने की वजह साफ नहीं बताई है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। सबसे बड़ा कारण है कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमत और सप्लाई चेन में आने वाली दिक्कतें। इसके अलावा, ग्लोबल मार्केट में भी स्मार्टफोन कंपनियां लागत बढ़ने की वजह से कीमतें बढ़ा रही हैं।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।