
Flipkart Diwali Sale में Motorola G96 पर बंपर छूट: सिर्फ ₹15000 में खरीदें ये दमदार 5G फोन
संक्षेप: ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर ग्राहकों को Motorola G96 5G एकदम सस्ते में खरीदने का मौका मिल रहा है। इस डिवाइस में कम कीमत पर प्रीमियम फीचर्स और दमदार बिल्ड दिया गया है।
रोशनी का त्यौहार पास आते ही ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर सेल का दौर शुरू हो गया है। Flipkart की Big Diwali Dhamaka Sale में इस बार कई स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। इन्हीं में Motorola G96 5G भी है, जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया था और अब यह फोन बंपर छूट के साथ सिर्फ 15,000 रुपये में उपलब्ध है।
Motorola G96 की कीमत वैसे तो 20,999 रुपये से शुरू होती है, वहीं इसका टॉप वेरिएंट 22,999 रुपये में आता है। हालांकि Flipkart Diwali Sale के दौरान इसकी कीमत घटकर 15,999 रुपये हो गई है। साथ ही SBI क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर एक्सट्रा 1,000 रुपये की छूट मिल रही है। अगर आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करते हैं तो अतिरिक्त डिस्काउंट भी मिल सकता है। बता दें, यह एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने फोन की स्थिति पर निर्भर करेगी।
बता दें, Motorola G96 दो वेरिएंट्स 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज और 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज में मिलता है। यह फोन Ashleigh Blue, Dresden Blue, Orchid, और Green जैसे कलर ऑप्शंस में आता है।
ऐसे हैं मोटोरोला स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस
Motorola G96 में 6.67 इंच की FHD+ 10-bit 3D कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ बेहद स्मूद और ब्राइट विजुअल एक्सपीरियंस देती है। फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर है, जो इसे तेज और परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड बनाता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony Lytia 700C OIS सपोर्ट वाला मेन कैमरा और 8MP सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है, जो क्लियर और डिटेल्ड इमेजेस देता है। इसमें 5500mAh की पावरफुल बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
फोन Android 15 पर बेस्ड Hello UI पर चलता है और कंपनी तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा कर रही है। इसके अलावा, फोन में IP68 रेटिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, और Dolby Atmos ऑडियो सपोर्ट जैसे प्रीमियम फीचर्स भी शामिल हैं।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




