Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़motorola g85 5g featuring 3d curved display available with best offers in flipkart deal
लॉन्च प्राइस से 2 हजार रुपये सस्ता हुआ 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाला मोटोरोला फोन, चौंका देगी नई कीमत

लॉन्च प्राइस से 2 हजार रुपये सस्ता हुआ 3D कर्व्ड डिस्प्ले वाला मोटोरोला फोन, चौंका देगी नई कीमत

संक्षेप:

फ्लिपकार्ट की डील को आप मिस नहीं कर सकते हैं। यह धमाकेदार डील 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले वाले Motorola G85 5G पर दी जा रही है। डील में फोन लॉन्च प्राइस से 2 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है। आप इसे कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं।

Sun, 26 Oct 2025 03:09 PMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मोटोरोला का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट की डील को आप मिस नहीं कर सकते हैं। यह धमाकेदार डील Motorola G85 5G पर दी जा रही है। डील में फोन लॉन्च प्राइस से 2 हजार रुपये सस्ता और कैशबैक के साथ मिल रहा है। लॉन्च के वक्त फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 17999 रुपये थी। अब यह फोन 15999 रुपये के प्राइसटैग के साथ फ्लिपकार्ट पर लिस्ट है। फोन पर 5 पर्सेट का कैशबैक दिया जा रहा है।

आप इस डिवाइस को 563 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन और सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

मोटोरोला G85 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

मोटोकोला के इस फोन में आपको 6.67 इंच का फुल एचडी+ 3D कर्व्ड pOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 1600 निट्स का है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है। मोटोरोला का यह फोन 12जीबी तक की LPDDR4x रैम और 256जीबी तक के UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। फोन में कंपनी प्रोसेसर के तौर पर स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 दे रही है।

ये भी पढ़ें:6 हजार से कम में मिल रहे ये तीन शानदार टीवी, सबसे सस्ता मात्र 5499 रुपये का

फोटोग्राफी के लिए आपको इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस मिलेगा। फोन में दिया गया अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस मैक्रो कैमरा का भी काम करता है। सेल्फी के लिए आपको इस फोन के फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। दमदार साउंड के लिए इस डिवाइस में स्टीरियो स्पीकर्स के साथ डॉल्बी ऐटमॉस ऑफर किया जा रहा है। फोन IP52 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग को भी सपोर्ट करता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।