
सस्ते में 7000mAh बैटरी वाला 5G फोन, सामने आए Motorola G67 Power 5G के फीचर्स
मोटोरोला का पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन Motorola G67 Power 5G भारत में 5 नवंबर को लॉन्च होने जा रहा है। इस डिवाइस में 7000mAh क्षमता वाली बैटरी फास्ट चार्जिंग के साथ मिलेगी।
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Motorola अपना धाकड़ बैटरी वाला स्मार्टफोन Moto G67 Power 5G भारत में बुधवार को लॉन्च होने जा रहा है। इस डिवाइस को बजट सेगमेंट में धाकड़ बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है और इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा पहले ही हो गया है। इस फोन के बैक पैनल पर 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा और इसकी सेल Flipkart पर शुरू होगी।
Motorola स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर दिया जाएगा। इस फोन में 8GB रैम मिलेगी और इसके साथ 128GB स्टोरेज और 256GB स्टोरेज वाले दो वेरियंट्स मिल सकते हैं। डिवाइस को कंपनी वेबसाइट पर तीन कलर ऑप्शंस- Cilantro, Blue Curacao और Parachute Purple में लिस्ट किया गया है। इस फोन को प्रीमियम फिनिश के साथ पेश किया जाएगा।
ऐसे होंगे Moto G67 Power के स्पेसिफिकेशंस
मोटोरोला स्मार्टफोन में 6.7 इंच का LCD फुल HD+ डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा। इस फोन के डिस्प्ले पर Corning Gorilla 7i की सुरक्षा मिलेगी। साथ ही Snapdragon 7s Gen 2 प्रोसेसर के अलावा Adreno GPU दिया गया है और इसे तीन साल तक OS अपग्रेड्स मिलते रहेंगे। फोन में Google का Gemini AI वॉइस असिस्टेंट मिलने वाला है।
नए डिवाइस में मोटोरोला बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा यूनिट ऑफर करेगा। इसमें 50MP के मेन Sony LYT-600 प्राइमरी सेंसर के अलावा 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और टू-इन-वन फ्लिकर कैमरा लेंस मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP सेल्फी कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा फोन में Dolby Atmos सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर दिए जाएंगे।
संभावित कीमत की बात करें तो यह 15 हजार रुपये के करीब कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसी तरह नए Moto G67 Power को भी बजट सेगमेंट में पेश किया जा सकता है और कंपनी इसे कॉम्पिटीटिव प्राइस पॉइंट पर पेश करना चाहेगी। इसे भी 20 हजार रुपये से कम में खरीदने का मौका ग्राहकों को मिल सकता है।

लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




