12GB तक की रैम वाले Motorola फोन धमाकेदार ऑफर, 12 हजार रुपये से कम में खरीदने का मौका

Mar 10, 2026 07:29 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

4जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 12479 रुपये है। फोन पर 12 मार्च तक 1 हजार रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट के साथ फोन 12 हजार रुपये से कम में आपका हो सकता है।

12GB तक की रैम वाले Motorola फोन धमाकेदार ऑफर, 12 हजार रुपये से कम में खरीदने का मौका

12 हजार रुपये से कम की कीमत में Motorola का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Motorola G35 5G आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है। 4जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 12479 रुपये है। खास बात है कि फोन पर 12 मार्च तक 1 हजार रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस डिस्काउंट के साथ फोन 12 हजार रुपये से कम में आपका हो सकता है। आप इस फोन को 623 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन आसान ईएमआई पर भी आपका हो सकता है। आप इस फोन धमाकेदार एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं।

ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। कंपनी का यह फोन रैम बूस्ट फीचर के साथ आता है। इससे इसकी टोटल रैम बढ़ कर 12जीबी तक की हो जाती है। साथ ही फोन में आपको डॉल्बी ऑडियो और 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा भी मिलेगा। आइए जानते हैं डीटेल।

मोटोरोला G35 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला के इस फोन में आपको 2400 x 1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.72 इंच का फुल एचडी+ LCD पैनल देखने को मिलेगा। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 1000 निट्स का है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। फोन 4जीबी LPDDR4x रैम और 128जीबी के UFS 2.2 स्टोरेज से लैस है। फोन रैम बूस्ट फीचर के साथ आता है। इससे इसकी टोटल रैम जरूरत पड़ने पर 12जीबी तक की हो जाती है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी Unisoc T760 दे रही है।

Motorola

फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इनमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल सेंसर शामिल है। मोटोरोला के इस फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर किया जा रहा है। फोन में दी गई बैटरी 5000mAh की है, जो 18 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर काम करता है। इसे कंपनी दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट ऑफर करेगी। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए आपको इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा।

दमदार साउंड के लिए फोन में स्टीरियो स्पीकर्स के साथ डॉल्बी ऑडियो दिया गया है। फोन IP52 डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए आपको इस फोन में 5G (n1/n3/n5/n7/n8/n20/n28/n38/n40/n41/n77/n78 bands), 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, Bluetooth 5.0, GPS + GLONASS और USB Type-C जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।