₹9140 में खरीदें 12GB तक की रैम वाला Motorola का 5G फोन, बैटरी 7000mAh की, कैशबैक ऑफर भी
फोन की कीमत अमेदन इंडिया पर 9140 रुपये है। आप इस फोन को 457 रुपये के कैशबैक के साथ खरीद सके हैं। फोन पर 8650 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं डीटेल।

10 हजार रुपये से कम के बजट में तगड़े परफॉर्मेंस वाला फोन तलाश रहे हैं, Motorola G06 Power आपके लिए एक धांसू ऑप्शन है। फोन 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। इसमें कंपनी रैम बूस्ट फीचर भी दे रही है। इससे इस डिवाइस की टोटल रैम बढ़कर 12जीबी तक की हो जाती है। फोन की कीमत अमेदन इंडिया पर 9140 रुपये है। आप इस फोन को 457 रुपये के कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं। फोन पर 8650 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। यह फोन 321 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी आपका हो सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
मोटोरोला G06 पावर के फीचर और स्पेसिफिकेशन्स
मोटोरोला G06 पावर में आपको 1640 x 720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.88 इंच का डिस्प्ले देखने को मिलेगा। फोन में ऑफर किया जा रहा यह धांसू डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है। डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 600 निट्स का है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। फोन 4जीबी LPDDR4X रैम और 64जीबी के स्टोरेज से लैस है। इसमें रैम बूस्ट फीचर भी दिया दया है। इससे फोन की टोटल रैम 12जीबी तक की हो जाती है। यह फोन हीलियो G81 एक्सट्रीम प्रोसेसर पर काम करता है।
फोन के रियर में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा ऑफर किया जा रहा है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगा है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में ऑफर की जा रही यह बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर काम करता है। फोन फैमिली स्पेस फीचर के साथ आता है, जो बच्चों के लिए फोन में 'Safe Space' क्रिएट करता है। इसके अलावा फोन में ThinkShield Protection और Moto Secure भी मौजूद है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
दमदार साउंड के लिए फोन में डॉल्बी ऐटमॉस दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए आपको इसमें ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 6.0, GPS, USB Type-C जैसे ऑप्शन देखने को मिलेंगे। फोन माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आता है। फोन IP64 रेटिंग वाले डस्ट और वॉटर प्रोटेक्शन से लैस है। मोटोरोला G06 पावर तीन कलर ऑप्शन- टेंड्रिल, टेपेस्ट्री और लॉरेल ओक में आता है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




Black







