Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Motorola G06 power featuring 7000mah battery and up to 8gb ram available under 7500 in amazon deal
7500 रुपये से कम में खरीदें मोटोरोला का 7000mAh की बैटरी वाला धांसू फोन, रैम 8GB तक

7500 रुपये से कम में खरीदें मोटोरोला का 7000mAh की बैटरी वाला धांसू फोन, रैम 8GB तक

संक्षेप:

4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस मोटोरोला फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 7890 रुपये है। आप इसे बैंक ऑफर में 500 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। यह धाकड़ ऑफर 31 दिसंबर तक वैलिड है।

Dec 09, 2025 04:13 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कम बजट में तगड़ी बैटरी वाला फोन लेने की सोच रहे हैं, तो Motorola G06 Power आपके लिए एक जबर्दस्त ऑप्शन है। 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 7890 रुपये है। आप इसे बैंक ऑफर में 500 रुपये के फ्लैट डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इस डिस्काउंट के साथ यह फोन 7500 रुपये से कम में आपका हो सकता है।

फोन पर दिया जा रहा यह धाकड़ ऑफर 31 दिसंबर तक वैलिड है। कंपनी इस फोन पर 394 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन और सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फोन में 1640 x 720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.88 इंच का डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यग डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 600 निट्स का है। यह डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन 4जीबी LPDDR4X रैम और 64जीबी के स्टोरेज से लैस है। इसमें 4जीबी वर्चुअल रैम भी दी गई है। इससे फोन की टोटल रैम 8जीबी तक की हो जाती है। यह फोन हीलियो G81 अल्ट्रा प्रोसेसर पर काम करता है।

ये भी पढ़ें:100 रुपये से कम की कीमत वाले शानदार प्लान, सबसे सस्ता 22 रुपये का

फोन में आपको फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 7000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर काम करता है। दमदार साउंड के लिए फोन में डॉल्बी ऐटमॉस दिया गया है। फोन तीन कलर ऑप्शन- टेंड्रिल, टेपेस्ट्री और लॉरेल ओक में आता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।