12GB तक की रैम वाला मोटोरोला का तगड़ा फोन, कीमत ₹7200 से कम, मिलेगी 5200mAh की बैटरी

Mar 07, 2026 08:19 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

अमेजन पर आपके लिए तगड़ा ऑफर है। यह धमाकेदार डील Motorola G05 4G पर दी जा रही है। फोन रैम बूस्ट फीचर के साथ आता है। इससे इसकी रैम 12जीबी तक की हो जाती है। डिस्काउंट के साथ आप इस फोन को 7200 रुपये से कम में खरीद सकते हैं।

12GB तक की रैम वाला मोटोरोला का तगड़ा फोन, कीमत ₹7200 से कम, मिलेगी 5200mAh की बैटरी

बेहद किफायती दाम में पावरफुल परफॉर्मेंस वाला फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो अमेजन पर आपके लिए तगड़ा ऑफर है। यह धमाकेदार डील Motorola G05 4G पर दी जा रही है। फोन रैम बूस्ट फीचर के साथ आता है। इससे इसकी रैम 12जीबी तक की हो जाती है। 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 7899 रुपये है। ऑफर में 12 मार्च तक फोन पर 10 पर्सेंट तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

इस डिस्काउंट के साथ आप इस फोन को 7200 रुपये से कम में खरीद सकते हैं। फोन पर 394 रुपये तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है। यह फोन मात्र 278 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी आपका हो सकता है। फोन में आपको 5200mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और डॉल्बी साउंड जैसे ऑप्शन भी मिलेंगे। आइए जानते हैं डीटेल।

मोटोरोला G05 के फीचर और स्पेसिफिकेशन

फोन में कंपनी 6.67 इंच का एचडी+ डिस्प्ले ऑफर कर रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 1000 निट्स का है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसमें कंपनी गोरिल्ला 3 दे रही है। फोन 4जीबी रियल और 8जीबी तक की वर्चुअल रैम सपोर्ट करता है। इससे इस फोन की टोटल रैम बढ़कर 12जीबी तक की हो जाती है। फोन 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक हीलियो G81 एक्सट्रीम चिपसेट दिया गया है।

motorola

फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें कंपनी 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। फोन की बैटरी 5200mAh की है। यह बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इसमें कंपनी साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर ऑफर कर रही है।

ओएस की बात करें, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 15 पर काम करता है। फोन में कंपनी दमदार साउंड के लिए स्टीरियो स्पीकर और डॉल्बी ऑडियो दे रही है। मोटोरोला के इस फोन की एक और खास बात है कि यह IP52 वॉटर रेपेलेंट डिजाइन के साथ आता है। फोन का प्रीमियम वीगन लेदर डिजाइन इसके लुक को और जबर्दस्त बना देता है। कनेक्टिविटी के लिए मोटोरोला के इस फोन में आपको ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.4, GPS और USB Type-C जैसे ऑप्शन देखने को मिलेंगे। बताते चलें कि इस फोन में आप एफएम रेडियो का भी मजा ले सकते हैं।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।