Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Motorola foldable phone on discounted price with two screens and stylish design
Motorola का मुड़ने वाला फोन आधी कीमत में, दो-दो स्क्रीन और स्टाइलिश डिजाइन

Motorola का मुड़ने वाला फोन आधी कीमत में, दो-दो स्क्रीन और स्टाइलिश डिजाइन

संक्षेप:

मोटोरोला का फ्लिप फोन Motorola Razr 50 5G ग्राहक बड़े डिस्काउंट पर ऑर्डर कर सकते हैं। इसे ओरिजनल प्राइस के मुकाबले आधी कीमत पर खरीदने का मौका मिल रहा है। 

Nov 19, 2025 12:11 am ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और फ्लिप फोन्स भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। इमर्सिव एक्सपीरियंस देने वाले मोटोरोला स्मार्टफोन को अब ग्राहक ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म Amazon पर Motorola का मुड़ने वाला फोन Motorola Razr 50 5G अब तक की सबसे कम कीमत पर मिल रहा है। इसे ओरिजनल लॉन्च प्राइस के मुकाबले करीब आधी कीमत पर ऑर्डर किया जा सकता है।

Motorola के फ्लिप फोन को भारतीय मार्केट में दो डिस्प्ले के साथ पेश किया गया था। Motorola Razr 50 5G में सामने 6.9 इंच का बड़ा मुड़ने वाला डिस्प्ले मिलता है और बाहर की ओर 3.6 इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है। मोटोरोला फोन में धाकड़ परफॉर्मेंस के अलावा 32MP AI सेल्फी कैमरा मिल रहा है और 256GB स्टोरेज भी इस फोन का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें:इन 10 गैजेट्स के साथ आएगा ठंड का असली मजा, कुछ की कीमत तो 250 रुपये से कम

ऐसे पाएं Moto Razr 50 5G पर छूट

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर मोटोरोला फोन को खास डिस्काउंट के बाद 38,419 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है। चुनिंदा बैंक कार्ड्स से भुगतान करने की स्थिति में 2,881 रुपये तक का अधिकतम डिस्काउंट मिल सकता है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 36,150 रुपये तक की अधिकतम छूट का फायदा दिया जाएगा, इसकी वैल्यू पुराने फोन के मॉडल और उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है।

ऐसे हैं Moto Razr 50 5G के स्पेसिफिकेशंस

मोटोरोला फोन में 6.9 इंच का इमर्सिव LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो FHD+ रेजोल्यूशन, HDR10+ सपोर्ट और 120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ बेहद स्मूद विजुअल्स प्रदान करता है। बाहर की तरफ 3.6 इंच का स्मार्ट OLED कवर डिस्प्ले मिलता है, जिससे नोटिफिकेशन, ऐप्स, म्यूजिक कंट्रोल और क्विक रिप्लाई बिना फोन खोले किए जा सकते हैं। कैमरा सेटअप में 50MP OIS मेन लेंस और 13MP अल्ट्रा-वाइड/मैक्रो कैमरा शामिल है, जो शानदार फोटो और स्टेबलाइज्ड सिनेमैटिक वीडियो रिकॉर्डिंग की क्षमता देता है।

ये भी पढ़ें:₹20 हजार से कम में टॉप 5G स्मार्टफोन, लिस्ट में OnePlus और Samsung सब शामिल

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP AI सेल्फी कैमरा नैचुरल टोन और शार्प डिटेल्स सुनिश्चित करता है। यह फोन Android 15 पर चलता है और इसका स्लिक बीच सैंड डिजाइन, Pantone-सर्टिफाइड फिनिश, 8GB RAM, 256GB स्टोरेज और गारंटीड OS अपडेट इसे और भी प्रीमियम और फ्यूचर-रेडी बनाते हैं।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।