Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Motorola first book-style foldable Smartphone launch soon Compete With Samsung Fold and Pixel fold
तहलका मचाने आ रहा Motorola का पहला Fold Phone, देखते ही सब कहेंगे- बस यही चाहिए, लॉन्च होते ही छा जाएगा

तहलका मचाने आ रहा Motorola का पहला Fold Phone, देखते ही सब कहेंगे- बस यही चाहिए, लॉन्च होते ही छा जाएगा

संक्षेप:

Motorola जल्द अपना पहला Book-Style Foldable स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है, जो Samsung Galaxy Z Fold 7 जैसी फोल्डेबल तकनीक को टक्कर देगा। इनवाइट पैकेज और ट्रेलर से मिली प्रोमो जानकारी से नए फोन की झलक साफ हो रही है। जानें क्या खास होगा Motorola के इस Foldable में।

Dec 12, 2025 08:25 am ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Motorola ने CES 2026 (Consumer Electronics Show) के लिए एक रोमांचक संकेत भेजा है, जो टेक दुनिया में तहलका मचा सकता है। कंपनी ने हाल ही में मीडिया, पत्रकारों और टेक इन्फ्लुएंसर्स को एक क्यूरेट पैकेज भेजा, जिसमें एक अनूठा Wooden Flip Book और एक इन्विटेशन शामिल था। इन पैकेज पर लिखा है “We’re getting ready to unfold new perspectives” और “Every fold reveals a possibility”, से साफ़ संकेत मिलता है कि Motorola जल्द ही Book-Style Foldable स्मार्टफोन पेश कर सकती है। यह उसका पहला Book-Style फोल्डेबल होगा, क्योंकि अब तक कंपनी के पास केवल Clamshell-फोल्ड Razr सीरीज मौजूद रही है। Motorola सीधे Samsung Galaxy Z Fold7 तथा Google Pixel Fold जैसी प्रीमियम फोल्डेबल कैटेगरी को टक्कर देगी।

Motorola के नए Book-Style Foldable में क्या है खास?

Motorola जल्द ही Book-Style Foldable फोन लॉन्च करेगी यानी एक ऐसा फोन जो किताब की तरह खुलता है और बड़ी स्क्रीन देता है। अब तक Motorola के Foldable पोर्टफोलियो में केवल Vertically Folding Razr फोन रहे हैं खासतौर पर Razr 50 Series और Razr 60 Series। ये सभी क्लैमशेल-स्टाइल (flip phone) थे। अब अगर Motorola Book-style फोल्डेबल लाता है, तो यह सीधे Samsung Galaxy Z Fold सीरीज और Google Pixel Fold जैसी बडी स्क्रीन फोल्डेबल फोन के मुकाबले में आएगा।

ये भी पढ़ें:सबसे बड़ी डील: Sony का 55-इंच Ultra HD TV लॉन्च प्राइस से हुआ ₹24,000 सस्ता

हाल में भेजी गई Promo Pack में जो लकड़ी वाली बुक थी, वह इस बात का संकेत देती है कि Motorola अपने डिज़ाइन में कुछ Creative, Unique और possibly sustainable materials का उपयोग कर सकता है।

मुकाबला किससे?

2026 में Foldable स्मार्टफोन मार्केट काफी Competitive होने वाला है। Samsung Galaxy Z Fold7 पहले से ही फोन बाजार में एक बड़ा नाम है, और Google Pixel Fold भी लोकप्रियता हासिल कर रहा है। Motorola के इस नए फोन को इन दिग्गजों से टक्कर मिल सकती है, खासकर अगर इसकी कीमत Snapdragon SoC, बेहतर बैटरी और फीचर्स के हिसाब से रही तो।

कब होगा लॉन्च?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Motorola का Reveal 6 जनवरी 2026 को Lenovo Tech World के दौरान होगा, जो CES 2026 का हिस्सा है। इस इवेंट में कंपनी अपने नए फ़ोन को विश्व स्तर पर सार्वजनिक करेगी और संभावित स्पेसिफिकेशन, दाम और उपलब्धता का खुलासा करेगी।

ये भी पढ़ें:Aadhaar की फोटो कॉपी दिखाने का झंझट खत्म! नए Aadhaar ऐप से ऐसे होगा ऑफलाइन काम
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।