
15 मिनट की चार्जिंग में 12 घंटे तक चलेगा Motorola का अल्ट्रा-थिन फोन, कैमरा सेटअप भी तगड़ा
मोटोरोला का नया फोन- Motorola Edge 70 मार्केट में एंट्री करने वाला है। फोन 5 नवंबर को लॉन्च होगा। मोटोरोला ने कन्फर्म कर दिया है कि फोन में 4800mAh की बैटरी और 68W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी। फोन का मेन कैमरा 50MP का हो सकता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
मोटोरोला का नया फोन मार्केट में एंट्री करने वाला है। कंपनी के इस अपकमिंग फोन का नाम Motorola Edge 70 है। फोन 5 नवंबर को लॉन्च होने वाला है। चीन में यही फोन इस महीने के आखिर में Moto X70 Air के नाम से लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले यह फोन एक ऑनलाइन लिस्टिंग में दिखा है। मोटोरोला ने कन्फर्म कर दिया है कि फोन में 4800mAh की बैटरी और 68W की फास्ट चार्जिंग मिलेगी। यह मोटोरोला एज 60 की बैटरी से थोड़ी छोटी है। मोटोरोला एज 60 5500mAh की बैटरी के साथ आता है। हालांकि, अपकमिंग एज 70 एज 60 से काफी स्लिम होगा। इसकी थिकनेस मात्र 6mm है। फोन 15 मिनट की चार्जिंग में 12 घंटे तक चल जाएगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
इन फीचर के साथ आ सकता है फोन
लीक रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस फोन में 6.67 इंच का 1.5K 10-bit pOLED डिस्प्ले देने वाली है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में कंपनी गोरिल्ला ग्लास 7i कंपनी इस फोन को 12जीबी तक की रैम और 512जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। प्रोसेसर के तौर पर फोन में आपको स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 देखने को मिल सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें आपको 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ एक 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा देखने को मिल सकता है। लीक के अनुसार फोन का मेन कैमरा OIS फीचर के साथ आएगा।

सेल्फी के लिए इसमें आपको 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। फोन में ऑफर की जाने वाली बैटरी 4800mAh की होगी। यह बैटरी 68 वॉट की टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग और 15 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी की दावा है कि यह बैटरी 15 मिनट की चार्जिंग में 12 घंटे तक चल जाती है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
यह फोन IP68 + IP69 वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ आएगा। फोन ऐंड्रॉयड 16 पर काम करेगा। मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी वाले इस फोन में कंपनी दमदार साउंड के लिए डॉल्बी ऑडियो भी देने वाली है। कंपनी इस फोन को ब्रॉन्ज ग्रीन, पैन्टोन गैजेट ग्रे और लिली पैड कलर ऑप्शन में आएगा।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Luxe Lavender









