Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़motorola edge 70 ultra key features leaked ahead of launch may offer snapdragon 8 gen 5
Motorola का एक और नया फोन, मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर, डिस्प्ले भी शानदार, लॉन्च जल्द

Motorola का एक और नया फोन, मिलेगा पावरफुल प्रोसेसर, डिस्प्ले भी शानदार, लॉन्च जल्द

संक्षेप: मोटो एज 70 अल्ट्रा जल्द मार्केट में एंट्री कर सकता है। लॉन्च से पहले इस फोन के कुछ खास फीचर्स को एक एक्स यूजर ने लीक कर दिया है। लीक के अनुसार फोन में आपको अपकमिंग स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

Mon, 10 Nov 2025 02:40 PMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मोटोरोला का नया फोन लॉन्च होने वाला है। कंपनी के इस अपकमिंग फोन का नाम Motorola Edge 70 Ultra है। फोन की लॉन्च डेट को कंपनी ने अभी कन्फर्म नहीं किया है। इसी बीच X यूजर @ZionsAnvin ने इस फोन के खास फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स को लीक करके यूजर्स की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया है। लीक के अनुसार यह फोन 1.5K रेजॉलूशन वाले OLED डिस्प्ले के साथ आएगा। फोन में आपको अपकमिंग स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट देखने को मिल सकता है।

क्वालकॉम का यह नया प्रोसेसर इस महीने के आखिर में लॉन्च हो सकता है। एक्स यूजर के अनुसार यह फोन पेरिस्कोप टेलिफोटो कैमरा से लैस हो सकता है। यह फोन भी स्लिम प्रोफाइल के साथ आ सकता है। यह फोन हाल में लॉन्च हुए मोटोरोला एज 70 का प्रीमियम वर्जन हो सकता है।

मोटोरोला एज 70 के फीचर और स्पेसिफिकेशन

मोटोरोला का यह फोन 1220×2712 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.67 इंच का pOLED डिस्प्ले ऑफर करता है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz तक का है। फोन में ऑफर किए जा रहे इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 4500 निट्स तक का है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए कंपनी इस फोन में गोरिल्ला ग्लास 7i दे रही है। फोन 12जीबी रैम और 512जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट दे रही है।

ये भी पढ़ें:ऐस्टन मार्टिन F1 एडिशन वाला धांसू फोन, बैटरी 7000mAh की, कैमरा 200MP का

फोन का मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा दिया गया है। फोन का सेल्फी कैमरा भी 50 मेगापिक्सल का है। फोन में दी गई बैटरी 4800mAh की है। यह बैटरी 68 वॉट की वायर्ड और 15 वॉट की वायरलेस चार्जिंग ऑफर करती है। फोन IP68 + IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है। यह फोन एयरक्राफ्ट ग्रेड ऐल्युमिनियम बिल्ड और STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है। दमदार साउंड के लिए कंपनी इस फोन में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर के साथ डॉल्बी साउंड ऑफर कर रही है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।