Motorola ने दी राहत, ₹3000 तक कम किए इन स्मार्टफोन्स के दाम, नई कीमतें आज से लागू
मोटोरोला अपने दो पॉपुलर प्लान की कीमत में कटौती कर दी है। नई कीमतें आज यानी 1 मार्च से लागू हो गई हैं। इससे ग्राहकों को मोटोरोला का नया फोन खरीदने में राहत मिलेगी। कंपनी ने चुनिंदा मॉडल की कीमत में 3000 रुपये तक की कटौती की है। देखें लिस्ट

इस समय लगभग सभी पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड्स अपने स्मार्टफोन्स की कीमत में बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन ऐसा लग रहा है कि Motorola लीग से हटकर काम करना चाहते हैं और ऐसे समय में अपने ग्राहकों को राहत देने की तैयारी कर रहा है। एक पॉपुलर टिप्स्टर के अनुसार, मोटोरोला अपने दो पॉपुलर प्लान की कीमत में कटौती कर दी है। नई कीमतें आज यानी 1 मार्च से लागू हो गई हैं। चलिए डिटेल में बताते हैं किन फोन्स पर मिल रहा ऑफर...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
मोटोरोला ने इन दो मॉडल की कीमतें घटाई
टिप्स्टर अभिषेक यादव ने एक्स पोस्ट में कहा कि " क्या हो रहा है। अभी हर एक ब्रांड कीमतें बढ़ा रहा है। पोको ने अभी अपनी लिस्ट बदली है। रेडमी भी वही कर रहा है। वीवो, आईकू,रियलमी, सैमसंग,वनप्लस - सब। रिटेलर पहले से ही लोगों को बता रहे हैं कि मार्च में आने वाला नया स्टॉक ज्यादा महंगा होगा। कंपोनेंट की कीमतें बढ़ गई हैं और ब्रांड बस... इसे सीधे हम पर डाल रहे हैं। कोई शर्म नहीं, कुछ नहीं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
और हम बस यहां बैठे इसे सह रहे हैं क्योंकि हम और क्या कर सकते हैं। लेकिन फिर मैंने यह देखा और सच में दोबारा सोचा।
Motorola Edge 70 की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती। Moto G67 Power की कीमत में 1,000 रुपये की कटौती। अभी। जब बाकी सब उल्टी दिशा में जा रहे हैं। हर कोई कीमतें बढ़ा रहा है और मोटोरोला ने सबसे अलग तरीके चुना।
मुझे नहीं पता कि वे पुराना स्टॉक क्लियर कर रहे हैं या बस ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे हैं जबकि कॉम्पिटिशन चीजों को महंगा करने में बिजी है - सच कहूं तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। टाइमिंग इससे बेहतर नहीं हो सकती थी। लोग पहले से ही कीमतों में बढ़ोतरी से परेशान हैं और अब मोटोरोला असली कटौती के साथ आ गया है।"
टिप्स्टर ने एक इमेज भी शेयर की है जिसका टाइटल - मार्केटिंग कम्युनिकेशन - चुनिंदा मॉडल का प्राइस ड्रॉप - 2026 है।
जिसमें यह भी बताया है कि Moto G67 Power 8/128GB जिसकी पुरानी एमओपी 17,999 रुपये है, नई एमओपी 16,999 रुपये है। यानी नई 1,000 रुपये की कटौती। कीमत 1 मार्च से लागू।
Motorola Edge 70 जिसकी पुरानी एमओपी 32,999 रुपये है, नई एमओपी 29,999 रुपये है। यानी 3,000 रुपये की कटौती। नई कीमत 1 मार्च से लागू। Flipkart पर दोनों फोन नई कीमत के साथ लिस्टेड हैं।
कई POCO फोन्स की कीमतें भी बढ़ रही हैं, देखें लिस्ट
POCO की अपडेटेड कीमतें:
• POCO C75: पुरानी कीमतें 8,499 रुपये/9,499 रुपये, नई कीमतें 10,999 रुपये/11,499 रुपये (500 रुपये की बढ़ोतरी)
• POCO M7: पुरानी कीमतें 11,499 रुपये/12,499 रुपये, नई कीमतें 12,499/13,499 (1,000 रुपये की बढ़ोतरी)
• POCO C85: पुरानी कीमतें 11,999 रुपये/12,999 रुपये/14,499 रुपये, नई कीमतें 12,999/13,999/15,499 (1,000 रुपये की बढ़ोतरी)
• POCO M7 Plus: पुरानी कीमतें 12,999 रुपये/13,999 रुपये/14,999 रुपये, नई कीमतें 13,999/14,999/15,999 (1,000 रुपये की बढ़ोतरी)
• POCO F7: पुरानी कीमतें 33,999 रुपये/35,999 ➝ 35,999 रुपये/37,999 रुपये (₹2,000)
Vivo & iQOO: किस मॉडल की कीमत कितनी बढ़ेगी, यहां देखें लिस्ट:
Vivo T4x
• 6+128GB मॉडल की पुरानी कीमत 15,499 रुपये, नई कीमत 16,999 (1,500 रुपये की बढ़ोतरी)
• 8+128GB मॉडल की पुरानी कीमत 16,499 रुपये, नई कीमत 18,999 (2,500 रुपये की बढ़ोतरी)
• 8+256GB मॉडल की पुरानी कीमत 18,499 रुपये, नई कीमत 20,999 (2,500 रुपये की बढ़ोतरी)
Vivo T4R
• 8+128GB मॉडल की पुरानी कीमत 20,999 रुपये, नई कीमत 22,999 (2,000 रुपये की बढ़ोतरी)
• 8+256GB मॉडल की पुरानी कीमत 22,999 रुपये, नई कीमत 24,999 (2,000 रुपये की बढ़ोतरी)
• 12+256GB मॉडल की पुरानी कीमत 24,999 रुपये, नई कीमत 26,999 (2,000 रुपये की बढ़ोतरी)
Vivo T4
• 8+128GB मॉडल की पुरानी कीमत 22,999 रुपये, नई कीमत 24,999 (2,000 रुपये की बढ़ोतरी)
• 8+256GB मॉडल की पुरानी कीमत 24,999 रुपये, नई कीमत 26,999 (2,000 रुपये की बढ़ोतरी)
• 12+256GB मॉडल की पुरानी कीमत 26,999 रुपये, नई कीमत 28,999 (2,000 रुपये की बढ़ोतरी)
iQOO Z10x
• 6+128GB मॉडल की पुरानी कीमत 14,999 रुपये, नई कीमत 16,999 (2,000 रुपये की बढ़ोतरी)
• 8+128GB मॉडल की पुरानी कीमत 16,499 रुपये, नई कीमत 18,999 (2,500 रुपये की बढ़ोतरी)
• 8+256GB मॉडल की पुरानी कीमत 17,999 रुपये, नई कीमत 20,499 (2,500 रुपये की बढ़ोतरी)
iQOO Z10R
• 8+128GB मॉडल की पुरानी कीमत 20,999 रुपये, नई कीमत 22,999 (2,000 रुपये की बढ़ोतरी)
• 8+256GB मॉडल की पुरानी कीमत 22,999 रुपये, नई कीमत 24,999 (2,000 रुपये की बढ़ोतरी)
• 12+256GB मॉडल की पुरानी कीमत 24,999 रुपये, नई कीमत 26,999 (2,000 रुपये की बढ़ोतरी)
iQOO Z10
• 8+128GB मॉडल की पुरानी कीमत 22,999 रुपये, नई कीमत 24,999 (2,000 रुपये की बढ़ोतरी)
• 8+256GB मॉडल की पुरानी कीमत 24,999 रुपये, नई कीमत 26,999 (2,000 रुपये की बढ़ोतरी)
• 12+256GB मॉडल की पुरानी कीमत 26,999 रुपये, नई कीमत 28,999 (2,000 रुपये की बढ़ोतरी)
3000 रुपये महंगा हुआ Motorola Edge 70
लॉन्च के दो महीने बाद मोटो एड 70 भी महंगा हो गया है। कंपनी ने इसकी कीमत में 3000 रुपये की बढ़ोतरी की है। लॉन्च के समय, इसके बेस वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये थी। लेकिन, अब इसे खरीदने के लिए 3,000 रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे। बेस वेरिएंट, जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज है, अब 32,999 रुपये हो गई है।
1 मार्च से OnePlus 15R पूरे 4,000 रुपये महंगा पड़ेगा
1 मार्च 2026 से वनप्लस 15R की कीमत भी बढ़ने वाली है। लॉन्च के समय, इस फोन के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,999 रुपये थी। वहीं इसका 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट 52,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। एक टिप्स्टर ने हिंट दिया है कि 1 मार्च से इस फोन के दोनों वेरिएंट की कीमत 4,000 रुपये तक बढ़ जाएगी। बढ़ोतरी के बाद इसकी शुरुआती कीमत 51,999 रुपये हो जाएगी।
सैमसंग ने भारत में कई गैलेक्सी A और F-सीरीज फ़ोन की कीमतें ऑफिशियली बढ़ा दी हैं, जो 25 फरवरी से लागू हो गई हैं, देखें लिस्ट
नई ऑफिशियल कीमतें:
• गैलेक्सी A56 (8+256) मॉडल की कीमत 44,999 (1,000 रुपये की बढ़ोतरी)
• गैलेक्सी A56 (12+256) मॉडल की कीमत 48,999 (2,000 रुपये की बढ़ोतरी)
• गैलेक्सी A36 (8+256) मॉडल की कीमत 36,499 (1,000 रुपये की बढ़ोतरी)
• गैलेक्सी A36 (12+256) मॉडल की कीमत 40,499 (2,000 रुपये की बढ़ोतरी)
• गैलेक्सी F17 5G (4+128) मॉडल की कीमत 16,499 (1,000 रुपये की बढ़ोतरी)
• गैलेक्सी F17 5G (6+128) मॉडल की कीमत 17,999 (1,000 रुपये की बढ़ोतरी)
• गैलेक्सी F17 5G (8+128) मॉडल की कीमत 19,999 (1,500 रुपये की बढ़ोतरी)
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





Luxe Lavender










