पावरफुल कैमरा और AI फीचर्स के साथ आ रहा Motorola का नया फोन, Flipkart पर दिखी पहली झलक, कलर एक दम नया और स्टाइलिश

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Motorola Edge 70 Pro+ की भारत लॉन्चिंग जल्द हो सकती है। Flipkart माइक्रोसाइट लाइव होने के बाद फोन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। दमदार कैमरा, प्रीमियम डिजाइन, फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ यह फोन प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में आएगा।

पावरफुल कैमरा और AI फीचर्स के साथ आ रहा Motorola का नया फोन, Flipkart पर दिखी पहली झलक, कलर एक दम नया और स्टाइलिश

टेक कंपनी मोटोरोला लगातार एक के बाद एक स्मार्टफोन लॉन्च कर रही है। Motorola Edge 70 Pro को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था, जो कंपनी की Edge 70 लाइनअप का तीसरा मॉडल है। अब इस सीरीज में एक और नया सदस्य जुड़ने वाला है, क्योंकि मोटोरोला ने Motorola Edge 70 Pro+ के लॉन्च की जानकारी देना शुरू कर दिया है। इस फोन को लेकर चर्चा तब तेज हुई जब Flipkart पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव दिखाई दी। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि कंपनी बहुत जल्द इस डिवाइस को भारतीय बाजार में उतार सकती है।

यह कन्फर्म हो चुका है कि 70 Pro+ भारत में तीन कलर वैरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध होगा, जिनमें से हर रंग का अपना अलग फिनिश होगा। डिज़ाइन के मामले में यह हैंडसेट Motorola Edge 70 Pro के समान ही दिखता है। Motorola की Edge सीरीज को यूजर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब Edge 70 Pro+ को लेकर उम्मीद की जा रही है कि इसमें दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी, AI फीचर्स और फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस देखने को मिल सकती है। हालांकि कंपनी ने अभी लॉन्च डेट और सभी फीचर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कई अहम जानकारियां सामने आ चुकी हैं।

डिजाइन में दिखेगा प्रीमियम लुक

लीक्स के मुताबिक Motorola Edge 70 Pro+ में प्रीमियम डिजाइन देखने को मिल सकता है। फोन में कर्व्ड डिस्प्ले और पतले बेजल्स दिए जाने की उम्मीद है। Motorola अपनी Edge सीरीज में पहले भी प्रीमियम फिनिश और स्लिम डिजाइन दे चुका है। ऐसे में नए मॉडल में भी कंपनी डिजाइन पर खास फोकस कर सकती है। फोन कई नए कलर ऑप्शन में भी लॉन्च हो सकता है।

Motorola Edge 70 Pro+ के फीचर्स (लीक)

Motorola Edge 70 Pro+ को कैमरा फोकस्ड स्मार्टफोन माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें हाई-रिजॉल्यूशन प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इसके साथ अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो सेंसर भी दिए जा सकते हैं। Motorola AI कैमरा फीचर्स पर भी काम कर रहा है, इसलिए उम्मीद है कि फोन में बेहतर नाइट फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। टीजर से यह भी पुष्टि होती है कि फोन में 81 मिमी फोकल लेंथ वाला सोनी LYT सेंसर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन होगा।

यह फोन प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च हो सकता है, इसलिए इसमें फ्लैगशिप लेवल चिपसेट मिलने की उम्मीद है। इसमें Qualcomm Snapdragon का नया पावरफुल प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन में हाई RAM और फास्ट स्टोरेज सपोर्ट भी मिलने की संभावना है।

टीजर इमेज में बरगंडी रंग का कर्व्ड रियर पैनल, ट्रिपल कैमरा सेटअप और टेक्सचर्ड फिनिश दिखाई दे रही है, जो सैटिन कपड़े में लिपटा हुआ है। कंपनी ने टीज़र में अब तक तीन प्रकार के रियर फिनिश की पुष्टि की है सैटिन-लक्स, स्कल्पटेड वुड और Twill-inspired टेक्सचर। Motorola Edge 70 Pro+ में बड़ी बैटरी दी जा सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में 6500mAh से ज्यादा बैटरी की चर्चा हो रही है। फोन में हाई रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Edge 70 Pro+ में AI बेस्ड कैमरा, स्मार्ट बैटरी मैनेजमेंट और AI एडिटिंग जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।