3000 रुपए की छूट पर खरीदें Motorola का चार 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला मिलिट्री ग्रेड फोन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Motorola Edge 70 Pro+ की साल आज से भारत में शुरू हो गई है। इस स्मार्टफोन में 6500mAh बैटरी, 50MP क्वाड कैमरा सिस्टम, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और IP68/IP69 रेटिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

3000 रुपए की छूट पर खरीदें Motorola का चार 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला मिलिट्री ग्रेड फोन

6500mAh बैटरी, 50MP क्वाड कैमरा सिस्टम, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 90W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स शानदार फीचर्स के साथ एक ऑल-राउंडर स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो Motorola Edge 70 Pro+ आज से सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। आपको बता दें कि Edge 70 Pro Plus को पिछले हफ्ते भारत में इस सीरीज के चौथे फोन के तौर पर लॉन्च किया गया था; इससे पहले Moto Edge 70, Edge 70 Fusion और Edge 70 Pro लॉन्च हो चुके हैं। पहली सेल में फोन को बैंक और एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ दमदार छूट पर बेचा जा रहा है। चलिए डिटेल में आपको देते हैं ऑफर की जानकारी:

Motorola Edge 70 Pro+ की कीमत और फर्स्ट सेल ऑफर्स

Motorola Edge 70 Pro+ को भारत में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 47,999 रुपये रखी गई है। हालांकि चुनिंदा बैंक कार्ड्स के जरिए खरीदारी करने पर ग्राहकों को 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इस ऑफर के बाद फोन की प्रभावी कीमत 44,999 रुपये तक पहुंच जाती है।

Motorola Edge 70 Pro+ पर बैंक ऑफर्स के अलावा एक्सचेंज बोनस का भी फायदा दिया जा रहा है। अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो उसे एक्सचेंज करके 40,000 तक का डिस्काउंट पा सकते हैं। एक्सचेंज वैल्यू पुराने डिवाइस के मॉडल, कंडीशन और ब्रांड पर निर्भर करेगी।

Motorola Edge 70 Pro+ की खासियतें

फोन में 6.8 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 5200 निट्स मिल जाती है। Motorola Edge 70 Pro+ में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया गया है। फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है।

Motorola ने इस फोन में कैमरा पर खास ध्यान दिया है। डिवाइस में 50MP का Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन 3.5x ऑप्टिकल जूम और 50x सुपर जूम सपोर्ट करता है। खास बात यह है कि सभी कैमरों से 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

बैटरी के मामले में भी Motorola Edge 70 Pro+ काफी दमदार नजर आता है। इसमें 6500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है। फोन 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके अलावा 15W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग फीचर भी मौजूद है।

Motorola Edge 70 Pro+ सिर्फ फीचर्स में ही नहीं बल्कि मजबूती में भी दमदार है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है। साथ ही इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। स्मार्टफोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है। कंपनी तीन साल के Android अपडेट और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा भी कर रही है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।