Motorola का जलवा: तीन 50MP कैमरा, DSLR जैसी नाईट फोटो के साथ लाया Edge 70 Pro, फुल वाटर और शॉकप्रूफ भी

Himani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

Motorola Edge 70 सीरीज का प्रो लेवल फोन लॉन्च हो गया है। यह फोन तीन 50MP कैमरा, नाईट और लो-लाइट में जबरदस्त फोटो क्लिक करने में मदद करेगा। साथ ही यह मिलिट्री ग्रेड बॉडी के साथ आता है। जानें Motorola Edge 70 Pro की कीमत:

Motorola का जलवा: तीन 50MP कैमरा, DSLR जैसी नाईट फोटो के साथ लाया Edge 70 Pro, फुल वाटर और शॉकप्रूफ भी

Motorola Edge 70 Pro Launched in India: मोटोरोला ने एज 70 सीरीज का फ्लैगशिप प्रो ग्रेड फोन Motorola Edge 70 Pro को आज बुधवार को भारत में लॉन्च किया गया। स्मार्टफोन निर्माता की एज सीरीज का यह नया हैंडसेट तीन पैंटोन कलर में उपलब्ध है। Motorola Edge 70 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें Sony LYT-710 सेंसर वाला 50 मेगापिक्सल कैमरा है, साथ कंपनी ने इस फोन को लो-लाइट में फोटोग्राफी करने वालो के लिए बेस्ट बताया है। फोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे फोन ओवरहीट नहीं होता। चलिए आपको डिटेल में बताते हैं इस फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में:

Motorola Edge 70 Pro की भारत में कीमत और कहां से खरीदें

भारत में मोटोरोला एज 70 प्रो को कंपनी ने दो वैरिएंट में लॉन्च किया है। फोन के बेस 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 38,999 रुपये है। वहीं, 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 41,999 रुपये रखी गई है। कंपनी एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये तक की तत्काल बैंक छूट दे रही है। इसके अलावा, ग्राहक 2,000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस का लाभ भी उठा सकते हैं।

Motorola Edge 70 Pro को भारत में 29 अप्रैल से सेल के लिए उपलब्ध कराया जायेगा। मोटोरोला एज 70 प्रो पैंटोन लिली व्हाइट, पैंटोन टी और पैंटोन टाइटन रंगों में उपलब्ध है।

Motorola Edge 70 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

1. मोटोरोला का डिजाइन काफी प्रीमियम रखा गया है। फोन में 6.8 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसकी ब्राइटनेस 5200 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है।

2. इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP Sony LYT-710 प्राइमरी कैमरा शामिल है। इसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलता है।सेल्फी के लिए भी इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो ऑटोफोकस के साथ आता है। यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा AI फीचर्स की मदद से लो-लाइट फोटोग्राफी और पोर्ट्रेट शॉट्स पहले से बेहतर मिलते हैं।

3. Motorola Edge 70 Pro में MediaTek Dimensity 8500 Extreme प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह फोन 8GB और 12GB RAM ऑप्शन के साथ आता है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग स्मूद रहती है।

4. फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। फोन के साथ 90W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है।

5. Motorola Edge 70 Pro में IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। इसके अलावा इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी दी गई है, जिससे यह फोन ज्यादा मजबूत बनता है। फोन में Dolby Atmos, Hi-Res ऑडियो और Android 16 आधारित सॉफ्टवेयर मिलता है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।