तहलका मचाने आ रहा Motorola का नया Pro फोन, 12GB रैम, सुपर जूम 50MP कैमरा, दमदार प्रोसेसर, AI बटन से सबको चौंकाएगा
Motorola Edge 70 Pro Geekbench पर स्पॉट हुआ है, जिससे इसके प्रोसेसर और परफॉर्मेंस की जानकारी सामने आई है। यह फोन दमदार चिपसेट और शानदार स्पीड के साथ लॉन्च हो सकता है।

टेक कंपनी मोटोरोला जल्द अपना नया Pro फोन Motorola Edge 70 Pro को लॉन्च करने वाली है। लेकिन इससे पहले ही इस फोन को Geekbench बेंचमार्क साइट पर देखा गया है, जिससे इसके परफॉर्मेंस और प्रोसेसर से जुड़ी कई जानकारी सामने आ गई है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह स्मार्टफोन दमदार चिपसेट और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आ सकता है। Geekbench लिस्टिंग से यह भी संकेत मिला है कि फोन मल्टीटास्किंग और गेमिंग में अच्छा परफॉर्म करेगा। हाल ही में कंपनी ने भी मोटोरोला के एक फोन का टीजर फ्लिपकार्ट पर जारी किया है जिससे टिपस्टर Motorola Edge 70 Pro कह रहे हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Geekbench लिस्टिंग के जरिए Motorola Edge 70 Pro की परफॉर्मेंस का अंदाजा लगाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सीरीज के फोन ने Geekbench पर सिंगल-कोर में करीब 1300+ और मल्टी-कोर में 4000+ के आसपास स्कोर हासिल किया है। ये स्कोर दिखाते हैं कि फोन रोजमर्रा के कामों के साथ-साथ गेमिंग और मल्टीटास्किंग को आसानी से संभाल सकता है।
Motorola Edge 70 Pro का डिजाइन और लुक
Motorola Edge 70 Pro का डिजाइन काफी प्रीमियम और स्टाइलिश होने वाला है। इसमें कर्व्ड डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जिसमें बहुत पतले बेज़ल्स होंगे। फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जो एक स्क्वायर मॉड्यूल में होगा। इसके अलावा LED फ्लैश भी मिलेगा। सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह फोन अलग-अलग फिनिश में आ सकता है जैसे फैब्रिक, साटन और मार्बल डिजाइन। यानी इस बार Motorola सिर्फ कलर नहीं बल्कि टेक्सचर में भी बदलाव ला रहा है।
Motorola Edge 70 Pro के फीचर्स (लीक)
लीक्स के मुताबिक, Motorola Edge 70 Pro में Snapdragon 7 Gen 4 जैसे पावरफुल चिपसेट मिलने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि आप बिना लैग के गेम खेल सकते हैं, वीडियो एडिटिंग कर सकते हैं और कई ऐप्स एक साथ चला सकते हैं।Motorola Edge 70 Pro में 6.7 इंच का pOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इससे स्क्रीन काफी स्मूथ और ब्राइट लगेगी, जिससे वीडियो देखना और स्क्रॉलिंग करना और बेहतर हो जाएगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
कैमरा के मामले में भी यह फोन अच्छा साबित हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 50MP का मेन कैमरा और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। सेल्फी के लिए भी 50MP का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, जिससे फोटो और वीडियो कॉलिंग का अनुभव बेहतर होगा।
Motorola Edge 70 Pro में 5000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। Geekbench स्कोर और प्रोसेसर को देखते हुए यह साफ है कि फोन गेमिंग के लिए भी अच्छा रहेगा। PUBG, BGMI और Call of Duty जैसे गेम्स को आप स्मूथ तरीके से खेल पाएंगे। Motorola ने अभी तक इस फोन की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। लेकिन Geekbench पर लिस्टिंग के बाद माना जा रहा है कि यह फोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




Luxe Lavender










