लोहालाट बॉडी वाला Motorola Edge 70 Pro इस दिन होगा लॉन्च, खुद कंपनी ने बताई डेट
Motorola Edge 70 Pro भारत में 22 अप्रैल को लॉन्च होगा। फोन तीन कलर ऑप्शन्स में आएगा। फोन में में 6.8-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन में दमदार कैमरा और 6500mAh की बैटरी भी मिलेगी। इसके साथ 12GB तक की LPDDR5x रैम दी जाएगी।

Motorola फैन्स तैयार हो जाइए, क्योंकि ब्रांड का नया फोन अब बस कुछ दिनों में भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने कुछ दिन पहले हिंट दिया था कि भारत में मोटोरोला का नया फोन डेब्यू करने वाला है। अब कंपनी ने फोन के नाम के साथ-साथ इसकी लॉन्च डेट और खास फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है। फोन Motorola Edge 70 Pro नाम से डेब्यू करेगा और Flipkart पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, जिससे यह भी कंफर्म हो गया है कि यह इस ई-कॉमर्स साइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। अपकमिंग फोन लाइनअप में Motorola Edge 70 Fusion मॉडल के साथ शामिल होगा, जिसे मार्च में देश में पेश किया गया था। कब आ रहा है Motorola Edge 70 Pro और इसमें क्या-क्या खास मिलेगा, चलिए डिटेल में जानते हैं सबकुछ…
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Motorola Edge 70 Pro की खासियत (माइक्रोसाइट के अनुसार)
फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट से यह कंफर्म हो गया है कि Motorola Edge 70 Pro भारत में 22 अप्रैल को लॉन्च होगा। इससे यह भी पता चलता है कि यह फोन लॉन्च होने के बाद इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन कई कलर ऑप्शन में मिलेगा, जिनमें Pantone Tea में सैटिन लक्स फिनिश, Pantone Titan में टेल्ड फैब्रिक फिनिश, और Pantone Lily White शेड में मार्बल फिनिश दिखने को मिलेगी।
बड़ा डिस्प्ले और दमदार प्रोसेसर
Motorola Edge 70 Pro में 6.8-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। डिस्प्ले में 1.5K रिजॉल्यूशन 144 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी। इस फोन में 4nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 एक्सट्रीम चिप लगी होगी, जिसके बारे में दावा किया गया है कि इसने AnTuTu टेस्ट में 2.4 मिलियन से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है। इसके साथ 12GB तक की LPDDR5x रैम दी जाएगी।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
पांच साल तक मिलेंगे अपडेट
यह फोन Android 16 पर बेस्ड हैलो यूआई पर चलेगा और कहा जा रहा है कि इसे तीन साल तक ओएस अपग्रेड और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेंगे। मोटोरोला के इस फोन में मिलने वाले AI फीचर्स में Moto AI के साथ-साथ Copilot, Gemini और Perplexity जैसे इंटीग्रेशन भी शामिल होंगे। फोन में हीट मैनेजमेंट के लिए इसमें 4,600 sqmm का वेपर कूलिंग चैंबर भी दिया जाएगा, जो हैवी गेमिंग के दौरान फोन को गर्म होने से बचाएगा।
स्टील जैसी मजबूत बॉडी
फोन काफी मजबूत और टिकाऊ बॉडी के साथ आएगा। इसकी मजबूती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फोन में फोन का डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ आएगा। फोन की बॉडी MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी स्टैंडर्ड्स को पूरा करेगी, यानी ऊंचाई से अचानक गिरने पर फोन टूटेगा नहीं। इसके अलावा, यह फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आएगा, जिससे पता चलता है कि फोन पानी से भी खराब नहीं होगा।
कैमरा भी जबर्दस्त
फोटोग्राफी के लिए, Motorola Edge 70 Pro में 50-मेगापिक्सेल का सोनी LYT-710 प्राइमरी सेंसर होगा, जिसकी वेरिएबल फोकल रेंज 12mm–81mm के बराबर होगी। यह कैमरा सिस्टम Pantone SkinTone से वैलिडेटेड होगा और इसमें ऑटो मैक्रो विजन जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। इसमें 50-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और ऑटोफोकस के साथ 50-मेगापिक्सेल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा भी होगा। यह फोन सभी लेंस से 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा।
लंबी बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग भी
मोटोरोला एज 70 प्रो में 6,500mAh की बैटरी होगी, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह दो दिन से ज्यादा का बैकअप देगी। यह 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा, और इसके साथ बॉक्स में कम्पैटिबल चार्जर भी मिलेगा। इस फोन में Dolby Atmos सपोर्ट, Hi-Res Audio सर्टिफिकेशन और AI एन्हांसमेंट के साथ कम रोशनी में बेहतर फोटो लेने पर भी खास ध्यान दिया गया है।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




Luxe Lavender










