Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Motorola Edge 70 Officially Teased to Launch in India Flipkart Microsite Goes Live AI Key glass back 50MP camera
पेंसिल से भी पतला, AI Key, ग्लास बैक के साथ Motorola Edge 70 का टीजर आया सामने, डिजाइन देख कहेंगे- वाह!

पेंसिल से भी पतला, AI Key, ग्लास बैक के साथ Motorola Edge 70 का टीजर आया सामने, डिजाइन देख कहेंगे- वाह!

संक्षेप:

Motorola Edge 70 भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, 120Hz pOLED डिस्प्ले, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5.99 मिमी Ultra-Slim डिज़ाइन के साथ आ रहा। फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो गई है, जो ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इसकी उपलब्धता की पुष्टि करती है।

Dec 04, 2025 04:58 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Motorola Edge 70 Teaser Out: मोटोरोला अपनी बेस्ट-सेलिंग Edge सीरीज में अपने नए मॉडल Motorola Edge 70 को पेश करने वाला है. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि यह मॉडल जल्द भारत में लॉन्च होगा, और इसके लिए Flipkart पर एक माइक्रो-साइट भी लाइव कर दी गई है। Motorola Edge 70 फोन 5.99 मिमी की ultra-slim बॉडी, Snapdragon 7 Gen 4 जैसे पावरफुल प्रोसेसर, 50MP ट्रिपल कैमरा और 68W Turbo चार्जिंग के साथ आने वाला है। Edge 70 मिड-रेंज और प्रीमियम सेगमेंट के बीच स्मार्टफोन चाहने वालों के लिए एक दमदार ऑप्शन बन सकता है।

Motorola Edge 70 के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और डिजाइन

डिस्प्ले और डिज़ाइन

Motorola Edge 70 में 6.7-इंच का pOLED डिस्प्ले मिलेगा जिसका रिज़ॉल्यूशन 1.5K (2712×1220) है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और ब्राइटनेस के लिए 4500 nits तक पीक ब्राइटनेस प्रदान करता है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दी गयी है। फोन की सबसे दिलचस्प बात है इसकी ultra-slim बॉडी, सिर्फ 5.99 मिमी मोटाई और 159 ग्राम वजन। मतलब फोन हल्का, पतला और पॉकेट-फ्रेंडली रहेगा।

ये भी पढ़ें:TV खरीदने का बेस्ट मौका: ₹6199 में घर बनेगा मिनी थिएटर, इतने सस्ते कभी नहीं हुए

परफॉर्मेंस

Motorola Edge 70 में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर है 2.8 GHz ऑक्टा-कोर SoC, जो 4nm प्रोसेस टेक्नॉलॉजी पर आधारित है। इसके साथ 12GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज तक विकल्प मिलेगा। फोन Android 16 पर चलेगा और Moto की AI-based सर्विसेज तथा टूल्स भी मिलने की संभावना है। इसके अलावे, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट, फेस अनलॉक, ThinkShield सिक्योरिटी और MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी मिलती है यानी यह फोन सिर्फ स्मार्ट ही नहीं, मजबूत भी रहेगा।

कैमरा और फोटोग्राफी

Edge 70 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है 50MP मेन कैमरा (OIS के साथ), 50MP अल्ट्रा-वाइड/सेकेंडरी लेंस और 50MP फ्रंट कैमरा। मतलब चाहे फोटोग्राफी हो, व्लॉगिंग हो या वीडियो कॉलिंग फोन कैमरा से पीछे नहीं रहेगा। 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट की जानकारी भी मिली है।

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 4800mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गयी है, जो 68W Turbo Power फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग दोनों समर्थित हैं। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक ही चार्ज में लंबे समय तक चलेगी। इसके साथ-साथ, फोन IP68/IP69 वाटर व डस्ट रेसिस्टेंस, और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

भारत में लॉन्च और कीमत की जानकारी

लीक के अनुसार, Edge 70 भारत में 15 दिसंबर 2025 के आसपास लॉन्च हो सकता है। कीमत के तौर पर रिपोर्ट्स कहती हैं कि फोन 35,000 रुपए से कम की रेंज में आ सकता है जो इसे प्रीमियम फीचर वाला बजट-फ़ोन बनाता है। Edge 70 तीन कलर वैरिएंट में Pantone-validated Bronze Green, Lily Pad और Gadget Grey शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:सिर्फ ₹625 में 2500GB डेटा, 600+ TV चैनल; Jio Hotstar और SonyLiv का मजा
Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta
दिल्ली की रहने वाली हिमानी गुप्ता को मीडिया में करीब 10 साल का एक्सपीरियंस है। लाइव हिन्दुस्तान में हिमानी बतौर डिप्टी कॉन्टेंट प्रोड्यूसर गैजेट्स सेक्शन में काम कर रही हैं। इससे पहले, उन्होंने नेटवर्क-18 समेत कई दूसरे संस्थानों में काम किया है। हिमानी ने महाराजा अग्रसेन और इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। खाली समय में कुकिंग और फिल्में देखना पसंद है। हर दिन कुछ नया सीखते रहने की कोशिश जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।