Motorola का सीक्रेट नहीं रहा सीक्रेट! Edge 70 Max के दमदार फीचर्स गलती से लीक, QHD+ डिस्प्ले, 90W फास्ट चार्जिंग से लैस
Motorola Edge 70 Max की लॉन्चिंग से पहले Google Search प्रीव्यू में फोन की डिटेल्स गलती से लीक हो गई हैं। यह फ्लैगशिप फोन Snapdragon 8 Gen 5 जैसे दमदार प्रोसेसर, QHD+ डिस्प्ले, 90W फास्ट चार्जिंग से लैस हो सकता है।

Motorola जल्द ही भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Max लॉन्च कर सकता है। कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन लॉन्च से पहले ही फोन के कुछ फीचर्स सामने आ गए हैं। Flipkart पर लाइव हुई माइक्रोसाइट और Google Search प्रीव्यू में फोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन गलती से दिखाई दे गए, जिससे इसके फीचर्स की काफी हद तक पुष्टि होती नजर आ रही है। Motorola Edge 70 Max में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, QHD+ डिस्प्ले, 90W फास्ट चार्जिंग और 25W Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं। इसके अलावा फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और दमदार बिल्ड क्वालिटी मिलने की भी उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Motorola Edge 70 Max की लॉन्चिंग जल्द हो सकती है
Motorola ने Flipkart पर अपने अपकमिंग स्मार्टफोन का टीजर जारी कर दिया है, जिससे साफ हो गया है कि Edge 70 Max की भारत में एंट्री जल्द होने वाली है। Google Search प्रीव्यू समय से पहले लाइव हो गया, जिसमें फोन के कई प्रमुख फीचर्स दिखाई दिए। बाद में यह जानकारी हटा दी गई, लेकिन तब तक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके थे।
Motorola Edge 70 Max में हो सकते हैं ये खास फीचर्स
लीक के अनुसार Motorola Edge 70 Max में Qualcomm का फ्लैगशिप Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह Edge सीरीज का सबसे पावरफुल स्मार्टफोन बन सकता है। यह प्रोसेसर गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI टास्क में बेहतर परफॉर्मेंस देने के लिए जाना जाता है। फोन में QHD+ (2K) रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले मिलने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Motorola पहली बार Edge सीरीज के इस मॉडल में इतनी हाई रिजॉल्यूशन स्क्रीन दे सकता है। हालांकि रिफ्रेश रेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Motorola Edge 70 Max की सबसे खास खूबियों में इसकी चार्जिंग तकनीक हो सकती है। लीक के मुताबिक इसमें 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 25W Qi2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग मिलेगी। अगर ऐसा होता है तो यह उन चुनिंदा Android स्मार्टफोन्स में शामिल होगा जिनमें बिना किसी मैग्नेटिक केस के नेटिव Qi2 सपोर्ट मिलेगा।
Flipkart टीजर से यह भी संकेत मिला है कि फोन में AI टास्क के लिए 46% बेहतर NPU परफॉर्मेंस मिलेगी। इससे AI आधारित फीचर्स जैसे रियल-टाइम ट्रांसलेशन, स्मार्ट सर्च, फोटो एडिटिंग और अन्य ऑन-डिवाइस AI टूल्स पहले से ज्यादा तेज चल सकते हैं।
फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP Sony LYT सीरीज का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके साथ टेलीफोटो और अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिलने की उम्मीद है। डिजाइन की बात करें तो इस बार कंपनी कर्व्ड डिस्प्ले की जगह फ्लैट डिस्प्ले और फ्लैट बैक पैनल दे सकती है। फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन और IP68/IP69 रेटिंग के साथ पेश किया जा सकता है। यानी यह फोन धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा दे सकता है। हालांकि कंपनी ने इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


