Motorola का धमाका! लाया 7100mAh बैटरी वाला फोन; लॉन्च ऑफर में ₹5000 तक की छूट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Motorola ने भारत में नया फ्लैगशिप फोन Edge 70 Max लॉन्च किया है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5, 7100mAh बैटरी और 7000 निट्स ब्राइटनेस वाला 2K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। 

Motorola Edge 70 Max Details

टेक कंपनी Motorola ने भारतीय मार्केट में अपना नया फ्लैगशिप फोन Motorola Edge 70 Max लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो हाई-एंड परफॉर्मेंस, दमदार बैटरी, शानदार डिस्प्ले और AI फीचर्स चाहते हैं। फोन में लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर, 7100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी और नया Motorola Qira AI प्लेटफॉर्म दिया गया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Motorola Edge 70 Max में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, कंपनी की मानें तो यह 30 लाख से ज्यादा AnTuTu स्कोर पा चुका है। इसमें 3.8GHz तक की क्लॉक स्पीड, 12GB तक LPDDR5X RAM और 256GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है। बेहतर गेमिंग और हैवी मल्टीटास्किंग के लिए फोन में 5500 वर्गमिमी वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम और लिक्विड मेटल थर्मल जेल दिया गया है, जिससे लंबे समय तक भी फोन का टेंपरेचर कंट्रोल रहता है।

ऐसे हैं Edge 70 Max के स्पेसिफिकेशंस

फोन में 6.7 इंच का Quad HD+ (2K) Extreme AMOLED डिस्प्ले मिलता है। Motorola का दावा है कि यह अपने सेगमेंट का इकलौता 2K AMOLED पैनल है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 7000 निट्स तक जाती है। डिस्प्ले में 144Hz रिफ्रेश रेट, 10-बिट कलर, DCI-P3 कलर गैमट और HDR सपोर्ट भी मिलता है। ऑडियो एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें Dolby Atmos, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स, Hi-Res Audio और Snapdragon Sound का सपोर्ट दिया गया है।

Motorola फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है। कंपनी का कहना है कि यह एक बार चार्ज करने पर 58 घंटे तक का बैकअप दे सकती है। बैटरी को चार्ज करने के लिए 90W TurboPower फास्ट चार्जिंग दी गई है। इसके अलावा 25W Qi2.2 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है।

प्रीमियम और मजबूत बिल्ड वाला डिजाइन

डिजाइन की बात करें तो फोन में एयरक्राफ्ट-ग्रेड एल्यूमिनियम फ्रेम और प्रीमियम मैट ग्लास फिनिश दी गई है। यह Pantone Aqua Gray, Pantone Dark Shadow और Pantone Ice Melt कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। मजबूती के लिए इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन, Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन और IP68/IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी, धूल और झटकों से काफी हद तक सेफ रहता है।

फोटोग्राफी के लिए Motorola Edge 70 Max में 50MP Sony LYTIA 710 प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ आता है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रा-वाइड और मैक्रो कैमरा तथा 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, जिससे 4K सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं। फोन में AI आधारित कैमरा फीचर्स जैसे Photo Enhancement Engine, Dynamic Bokeh, Horizon Lock, Frame Match और Signature Style भी दिए गए हैं। Pantone Validated Colours और Pantone SkinTone Validation की मदद से फोटो में नेचुरल कलर और स्किन टोन मिलते हैं।

स्मार्टफोन Android 16 बेस्ड Hello UX पर चलता है। इसमें पहली बार Motorola Qira AI प्लेटफॉर्म दिया गया है, जो Motorola स्मार्टफोन, Lenovo PC और टैबलेट के बीच बेहतर कनेक्टिविटी और AI बेस्ड एक्सपीरियंस ऑफर करता है। Chat Mode, Next Move, Creator Zone, Pay Attention और Catch Me Up जैसे फीचर्स यूजर्स की प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा Smart Connect, Moto Secure और ThinkShield सिक्योरिटी जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

इतनी रखी गई है Motorola फोन की कीमत

Motorola Edge 70 Max दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। 8GB RAM+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 54,999 रुपये है, जबकि ऑफर्स के बाद इसे 49,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं 12GB RAM+256GB मॉडल की कीमत 59,999 रुपये है, जिसका इफेक्टिव कीमत 54,999 रुपये होगा।

फोन की सेल 20 जुलाई, 2026 से Flipkart, Motorola India की ऑफीशियल वेबसाइट और देशभर के मुख्य रीटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। लॉन्च ऑफर के साथ ग्राहकों को 5,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस, 18 महीने तक की No Cost EMI और चुनिंदा Jio 5G प्लान्स के साथ Google Gemini Pro, 5000GB Jio AI Cloud Storage और Jio OTT Pass जैसे एक्सट्रा बेनिफिट्स भी मिलेंगे।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।