7100mAh बैटरी, 'मक्खन' जैसा स्मूद डिस्प्ले, भारत में आते ही छा जाएगा Motorola फोन, देखें लॉन्च डेट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Motorola Edge 70 Max स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होने के लिए तैयार है। फ्लिपकार्ट माइक्रोसाइट से इसके खास फीचर्स का खुलासा हो गया है। यह फोन 7100mAh बैटरी के साथ आएगा, जिसमें मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जो सेगमेंट में ऐसा पहली बार है।

motorola edge 70 max

Motorola स्मार्टफोन खरीदने का प्लान है, तो आपके लिए अच्छी खबर है। ब्रांड का नया फोन Motorola Edge 70 Max जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने अब इसकी लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। इसी के साथ, कंपनी ने फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट के जरिए स्मार्टफोन का डिजाइन दिखाया है और इसके कई खास हार्डवेयर फीचर्स का भी खुलासा कर दिया है। लेटेस्ट टीजर से आने वाले फोन की परफॉर्मेंस, डिस्प्ले, बैटरी और चार्जिंग कैपिसिटी की झलक मिलती है। लॉन्च के समय इसकी कीमत और कैमरा स्पेसिफिकेशन जैसी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है। यह फोन देश में पहले से मौजूद एज 70 सीरीज का हिस्सा बनेगा। अपकमिंग फोन में क्या-क्या खास मिलेगा, चलिए बताते हैं...

भारत में इस दिन आ रहा Motorola Edge 70 Max

फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट से पता चलता है कि Motorola Edge 70 Max भारत में 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। लॉन्च के बाद यह फोन फ्लिपकार्ट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट की माइक्रोसाइट पर मौजूद तस्वीरों में फोन को फ्लैट डिस्प्ले, पतले बेजल और चौकोर रियर कैमरा मॉड्यूल के साथ दिखाया गया है। फोन को लाइट ब्लू और ग्रीन कलर ऑप्शन में दिखाया गया है।

motorola edge 70 max

प्रोसेसर भी तेजतर्रार, मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस

लिस्टिंग से यह भी कन्फर्म होता है कि मोटोरोला एज 70 मैक्स में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट होगा। दावा किया गया है कि यह चिपसेट AI-से जुड़ी NPU परफॉर्मेंस में 46 परसेंट का सुधार देगा। कहा जा रहा है कि AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में फोन ने 3 मिलियन से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है। इसमें 12GB तक LPDDR5X रैम के साथ-साथ AI प्रोसेसिंग की सुविधा भी है।

माइक्रोसाइट से यह भी पता चलता है कि मोटोरोला एज 70 मैक्स फोन में ArcticMesh कूलिंग सिस्टम होगा, जिसमें 5500 sqmm का वेपर कूलिंग चैंबर दिया जाएगा। मोटोरोला का दावा है कि इस थर्मल सॉल्यूशन को गर्मी को बेहतर ढंग से फैलाने और भारी काम के दौरान प्रोसेसर को ठंडा रखने के लिए डिजाइन किया गया है।

motorola edge 70 max

मक्खन जैसा स्मूद डिस्प्ले, ब्राइटनेस भी तगड़ी

डिस्प्ले की बात करें तो, फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट और 7000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस वाला Quad-HD+ LTPO पैनल होगा। स्क्रीन को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन भी दी गई है। डिस्प्ले की अन्य कन्फर्म खूबियों में 95.12 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो, DCI-P3 कलर गैमट सपोर्ट और 10-बिट कलर आउटपुट शामिल हैं। माइक्रोसाइट पर यह भी दावा किया गया है कि यह फोन BGMI में 120fps गेमप्ले को सपोर्ट करेगा। इस बीच, विनफ्यूचर के रोलैंड क्वांड्ट (@rquandt.bsky.social) ने ब्लूस्काई पोस्ट में कहा है कि मोटोरोला एज 70 मैक्स में 6.82 इंच का डिस्प्ले हो सकता है।

motorola edge 70 max

सेगमेंट में पहली बार मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट

माइक्रोसाइट से यह भी कंफर्म हो गया है कि अपमकिंगमोटोरोला एज 70 मैक्स में 7100mAh की बड़ी बैटरी होगी, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह 58 घंटे तक की बैटरी लाइफ देगी। यह फोन 90W टर्बोपावर वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। लिस्टिंग से मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग के सपोर्ट का भी पता चलता है; मोटोरोला का दावा है कि इस सेगमेंट में ऐसा पहली बार हो रहा है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।