कल लॉन्च होगा 32MP सेल्फी कैमरा, 52 घंटे की बैटरी लाइफ वाला Motorola Edge 70 Fusion, जानें कब से होगा सेल

Mar 05, 2026 03:51 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

Motorola का नया Edge 70 Fusion भारत में 6 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है। यह फोन 7000mAh बैटरी, 50MP Sony कैमरा और Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस होगा। वहीं Flipkart पर इसकी Early Bird Sale दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

कल लॉन्च होगा 32MP सेल्फी कैमरा, 52 घंटे की बैटरी लाइफ वाला Motorola Edge 70 Fusion, जानें कब से होगा सेल

स्मार्टफोन बाजार में एक और दमदार फोन एंट्री करने जा रहा है। Motorola कल भारत में अपना नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी इस फोन को 6 मार्च 2026 को लॉन्च करेगी और खास बात यह है कि इसकी Early Bird Sale उसी दिन दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी। लॉन्च से पहले ही इस फोन के कई अहम फीचर्स सामने आ चुके हैं, जिससे साफ है कि यह फोन मिड-प्रीमियम सेगमेंट में काफी चर्चा बटोर सकता है। फोन में 7000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz रिफ्रेश रेट और 50MP का Sony कैमरा मिलने की बात कही जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी सेल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर शुरू होगी।

मोटोरोला का नया स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Fusion भारत में कल लॉन्च होने जा रहा है। लेकिन इससे पहले ही इसके फीचर्स लीक हो गए हैं।

Motorola Edge 70 Fusion के फीचर्स

इस स्मार्टफोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बैटरी बताई जा रही है। इतनी बड़ी बैटरी होने की वजह से फोन आसानी से एक से दो दिन तक चल सकता है। फोन में 6.78-इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलने की जानकारी सामने आई है। यह डिस्प्ले 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आएगी। इसके साथ फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट भी दिया जाएगा।

Motorola Edge 70 Fusion में फोटोग्राफी के लिए फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-710 प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। Sony के कैमरा सेंसर आम तौर पर बेहतर फोटो क्वालिटी के लिए जाने जाते हैं। इस कैमरे की मदद से यूजर्स को लो-लाइट में भी बेहतर फोटो मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा कैमरा में कई AI फीचर्स और एडवांस फोटो मोड भी दिए जा सकते हैं, जिससे फोटो और वीडियो की क्वालिटी और बेहतर हो सकती है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह नया चिपसेट मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन के लिए डिजाइन किया गया है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।